menu-search
Fri Mar 29 2024 01:05:42 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 40270
चीन से अच्छी खबर, हुबेई प्रांत में लॉकडाउन हटाया
Share Post
बीजिंग। चीनी अधिकारी कोरोनावायरस से सबसे अधिक प्रभावित हुबेई प्रांत में ज्यादातर जगहों से लॉकडाउन को हटा रहे हैं। जो भी लोग कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं हैं, वे मंगलवार आधी रात के बाद प्रांत को छोड़ कर जा सकेंगे।
वुहान शहर जहां दिसंबर के अंत में प्रकोप शुरू हुआ था, केवल वहां पर 8 अप्रैल तक लॉकडाउन जारी रहेगा। चीन ने 23 जनवरी से वुहान छोड़ने या इसमें प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी। बाद के दिनों में अधिकांश प्रांतों में लॉकडाउन का विस्तार किया गया। हुबेई प्रांत में एक सप्ताह से अधिक समय तक कोई नया संक्रमण नहीं देखा गया है। एजेंसी/हिस
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire