Home » दुनिया » कोविड-19 के चलते मॉस्को के सभी निवासियों को घर में रहने के निर्देश

कोविड-19 के चलते मॉस्को के सभी निवासियों को घर में रहने के निर्देश

👤 manish kumar | Updated on:31 March 2020 6:24 AM GMT

कोविड-19 के चलते मॉस्को के सभी निवासियों को घर में रहने के निर्देश

Share Post

मॉस्को। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा कि सभी मॉस्को वासियों को सोमवार से अपने घरों में रहना होगा।

सोबयानिन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "आज मैंने कोविड-19 के तेजी से प्रसार को रोकने के लिए अतिरिक्त उपायों के एक आदेश पर हस्ताक्षर किए। कल से शुरू होने वाला घरों में आत्म-अलगाव में रहने का आदेश सभी मास्को वासियों पर बाध्यकारी होगा, चाहे उनकी उम्र कुछ भी हो।"

लोगों को केवल आपातकालीन चिकित्सा सहायता, काम पर जाने और वापस लौटने, कुत्तों को घर से 100 मीटर से कम दूरी तक टहलाने, नजदीकी स्टोर में भोजन खरीदने और कचरा फेंकने के लिए अपने घरों को छोड़ने की अनुमति होगी। मॉस्को शहर की सरकार द्वारा जारी किए गए विशेष परमिट के धारक के लिए शहर भर में आवाजाही की अनुमति दी जाएगी।

सोबयानिन ने कहा कि आने वाले दिनों में एक स्मार्ट होम रिजीम कंट्रोल एंड मूवमेंट सिस्टम को लागू किया जाएगा। नियंत्रणों को और सख्त किया जाएगा। लोगों को कठोर सलाह दी जाती है कि वे अत्यधिक आवश्यकता के बिना घर से न निकलें और कम से कम 1.5 मीटर की दूरी बनाये रखने का पालन करें। सभी संगठन और कंपनियां 1.5-मीटर की दूरी के नियम के पालन को सुनिश्चित करने के लिए बाध्य हैं।

Share it
Top