Home » दुनिया » नाटो का रक्षा बजट रूस से 20 गुना अधिक : आंद्रेई वोरोब्योव

नाटो का रक्षा बजट रूस से 20 गुना अधिक : आंद्रेई वोरोब्योव

👤 manish kumar | Updated on:28 Jun 2020 7:21 AM GMT

नाटो का रक्षा बजट रूस से 20 गुना अधिक : आंद्रेई वोरोब्योव

Share Post

नई दिल्ली। सैन्य सुरक्षा और हथियार नियंत्रण पर वियना वार्ता में रूसी प्रतिनिधियों के कार्यकारी प्रमुख आंद्रेई वोरोब्योव ने यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन (ओएससीई) के वार्षिक सुरक्षा समीक्षा सम्मेलन में कहा कि नार्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (नाटो) देशों के सैन्य वर्चस्व को हासित करने के प्रयासों का मास्को को पता है। यह केवल इस तथ्य से साफ हो जाता है कि गठबंधन का कुल सैन्य खर्च रूस के रक्षा बजट से 20 गुना अधिक है।

आंद्रेई वोरोब्योव ने कहा कि हम सैन्य श्रेष्ठता हासिल करने के लिए नाटो देशों के प्रयासों को देखते हैं। सैन्य खर्च में संयम का कोई संकेत नहीं है। गठबंधन का कुल सैन्य बजट रूस के रक्षा बजट का 20 गुना है।" वोरोब्योव ने कहा कि नाटो अपनी सैन्य क्षमता को लगातार बढ़ाता रहता है। गठबंधन की लड़ाकू वायु सेना रूस की तुलना में सात गुना बड़ी है। इसके नौसैनिक जहाजों की संख्या चार गुना और टैंकों और तोपखानों की संख्या तीन गुना है। इसके बावजूद पश्चिमी देश रूस की तथाकथित आक्रामकता के खिलाफ एक व्यापक प्रचार अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

वोरोब्योव ने कहा कि नाटो की बढ़ती सैन्य गतिविधि के परिणामस्वरूप एक अप्रत्याशित सैन्य-राजनीतिक स्थिति आकार ले रही है। हमने सैन्य तनाव को कम करने के लिए आपसी कदम उठाने के लिए एक से अधिक बार नाटो गठबंधन से पेशकश की है। उदाहरण के लिए हम मामूली कदमों से शुरू कर सकते हैं। जैसे अभ्यास कहां आयोजित किया जाना है और खतरनाक घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है। इसके बारे में हाल के दिनों में कोई समझदार प्रतिक्रिया नहीं हुई है।"

Share it
Top