Home » दुनिया » बीजिंग ने भारतीय उत्पादों को लेकर कोई भेदभावपूर्ण पूर्ण कदम नहीं उठाया : गाओ फेंग

बीजिंग ने भारतीय उत्पादों को लेकर कोई भेदभावपूर्ण पूर्ण कदम नहीं उठाया : गाओ फेंग

👤 manish kumar | Updated on:3 July 2020 9:37 AM GMT

बीजिंग ने भारतीय उत्पादों को लेकर कोई भेदभावपूर्ण पूर्ण कदम नहीं उठाया : गाओ फेंग

Share Post

नई दिल्ली। भारत सरकार की ओर से चीन के 59 एप पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद गुरुवार को चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि चीन की ओर से भारतीय उत्पादों और भारतीय सेवाओं को लेकर कोई भेदभावपूर्ण रवैया नहीं अपनाया गया है। साथा ही क्षेत्रिय विकास को बढ़ावा देने के लिए दोनों पक्षों के नेताओं द्वारा आम सहमति को लागू करने पर जोर दिया।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रालय के प्रवक्ता गाओ फेंग ने कहा कि आज चीन और भारत के आर्थिक और व्यापारिक सहयोग की सफलता दोनों देशों की सरकारों और उद्यमों के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है। जिससे दोनों देशों के नागरिकों का मौलिक कल्याण हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने भारत की संप्रभुता और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टिकटॉक सहित 59 चीनी एप्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच घातक सीमा संघर्ष होने के मद्देनजर लगाया गया है।

Share it
Top