Home » दुनिया » नेपाल में बरपने लगा बाढ़ का कहर

नेपाल में बरपने लगा बाढ़ का कहर

👤 manish kumar | Updated on:10 July 2020 5:27 AM GMT

नेपाल में बरपने लगा बाढ़ का कहर

Share Post

नई दिल्ली। नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में बाढ़ आने से 2 लोगों की मौत हो गई है और 18 लोग लापता हो गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की है। बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल और चीन के बीच तातोपानी-झांगमू बॉर्डर प्वाइंट को जोड़ने वाली सड़क भी नष्ट हो गई है।

सिंधुपालचौक के जिला प्रशासन के कार्यालय के मुख्य जिला अधिकारी उमेश कुमार धाकल ने गुरुवार को मीडिया को बताया कि बाराबीसे नगरपालिका में 11 घरों के नष्ट होने के बाद 14 लोग लापता है और तीन घायल है। भोतेकोशी नगरपालिका में 2 घरों के नष्ट होने के बाद 4 लापता हैं और 2 घायल है।

धाकल के अनुसार नेपाल की राजधानी काठमांडू को नेपाल-चीन के बॉर्डर पॉइंट से जोड़ने वाला अपानिको हाईवे को भी नुकसान हुआ है। इससे कुछ दिनों तक चीन के व्यापार पर असर पड़ेगा।

उल्लेखनीय है कि नेपाल और चीन के बीच तातोपानी-झांगमू बॉर्डर प्वाइंट को कोरोना महामारी के कारण 2 महीनों के लिए बंद कर दिया गया था।

Share it
Top