Home » दुनिया » चीन में बाढ़ से तबाही, 141 लोगों की मौत, कई लोग लापता

चीन में बाढ़ से तबाही, 141 लोगों की मौत, कई लोग लापता

👤 manish kumar | Updated on:13 July 2020 5:58 AM GMT

चीन में बाढ़ से तबाही, 141 लोगों की मौत, कई लोग लापता

Share Post

बीजिंग। चीन के विभिन्न क्षेत्रों में आयी बाढ़ से 141 लोग की मौत हो गई और कई लोग लापता हो गए है। अधिकारियों ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी मुहैया कराई है ।

देश के बाढ़ नियंत्रण और सुखा राहत कार्यालय ने एक बयान में कहा,"12 जुलाई तक जियांग्शी, अनहुई, हुबेई, और हुनान के प्रांतों सहित 27 क्षेत्रों में बाढ़ के कारण 37.9 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण 141 लोग की मौत हो गई और कई अन्य लापता है तथा 2.25 लाख लोगों को बचाया गया है।"

उन्होंने कहा कि कई सप्ताह हो रही मूसलाधार बारिश से यांग्त्ज़ी सहित कई नदियों में बाढ़ आ गई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से 28,000 से अधिक इमारतों नष्ट हो गई है और करीब 11.7 करोड़ का नुकसान हुआ है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नागरिकों से की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरुरी सावधानी बरतने का आह्वान किया है।

Share it
Top