Home » दुनिया » ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में समुद्र तट के पास फंसी 270 व्हेल्स

ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में समुद्र तट के पास फंसी 270 व्हेल्स

👤 manish kumar | Updated on:22 Sep 2020 10:10 AM GMT

ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में समुद्र तट के पास फंसी 270 व्हेल्स

Share Post

तस्मानिया। समुद्री तटों पर अक्सर व्हेल और डॉलफिंस मछलियां आकर फंस जाती हैं, लेकिन जब यह संख्या बहुत ज्यादा हो तब परेशानी का सबब बन सकता है। मरीन बायोलॉजिस्ट्स को ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया में मैक्वेरी हार्बर समुद्र तट पर 20 सितंबर को करीब 270 पायलट व्हेल के फंसे होने की सूचना मिली थी। इन व्हेल मछलियों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया। इनमें कई की मौत भी हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार तस्मानिया के प्राथमिक उद्योग, पार्क, जल और पर्यावरण विभाग ने कहा कि ये व्हेल मैक्वेरी हार्बर के उथले पानी में तीन समूहों में फंसी थीं। मैक्वेरी हार्बर तस्मानिया राज्य की राजधानी होबार्ट से उत्तर-पश्चिम में 200 किलोमीटर दूर स्थित है।

तस्मानिया पार्क एंड वाइल्डलाइफ सर्विस के क्षेत्रीय प्रबंधक निक डेका का कहना है कि तस्मानिया में समुद्र तट पर व्हेलों के फंसे होने की घटना कोई नई या असामान्य घटना नहीं है। आमतौर पर हर दो या तीन हफ्तों में एक बार तस्मानिया में डॉल्फिन और व्हेल के फंसे होने की घटना होती है, लेकिन इतने बड़े समूह में मछलियों के फंसने की घटना 10 साल बाद हुई है। इससे पहले ऐसी घटना 2009 में हुई थी।

Share it
Top