Home » दुनिया » सेना को देश की राजनीति में दखल नहीं देना चाहिए: पश्तून नेता

सेना को देश की राजनीति में दखल नहीं देना चाहिए: पश्तून नेता

👤 manish kumar | Updated on:23 Sep 2020 12:17 PM GMT

सेना को देश की राजनीति में दखल नहीं देना चाहिए: पश्तून नेता

Share Post

इस्लामाबाद। जाने-माने पश्तून नेता और पख्तूनख्वा मिली आवामी पार्टी के अध्यक्ष महमूद खान अछकजाई ने कहा है कि सेना को देश की राजनीति में दखल नहीं देना चाहिए। इससे संविधान का उल्लंघन होता है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महमूद खान मंगलवार को संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, अगर कोई व्यक्ति विशेष सेना में जाने का निश्चय करता है तो उसको देश की राजनीति से अपने आपको दूर रखना चाहिए। दुनिया में कई ऐसे देश है जहां की सेना बहुत ताकतवर है पर वह देश की राजनीति में हस्तक्षेप नहीं करती। यह हमारे देश के संविधान में भी लिखा है पर कुछ लोगों ने इसे मजाक बनाकर रख दिया।

उन्होंने कहा कि सेना को संविधान की रक्षा करनी चाहिए और उसका पालन करना चाहिए। क्योंकि पश्तून, बलोच, सिंधी, पंजाबी सभी अलग-अलग हैं और एक दूसरे को नहीं जानते पर संविधान ने हमें जोड़ रख है। अगर संविधान की पवित्रता भंग होती है तो देश की जड़ हिल जाएगी। महमूद खान ने कहा कि हम देश में ऐसे राजनेता चाहते हैं जो कि लोगों की जरूरतों को समझें। एजेंसी/हिस

Share it
Top