Home » दुनिया » पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर भारतीय राजनयिक को तलब किया

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर भारतीय राजनयिक को तलब किया

👤 Veer Arjun | Updated on:26 Sep 2020 9:37 AM GMT

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर भारतीय राजनयिक को तलब किया

Share Post

इस्लामाबाद । पाकिस्तान ने शुक्रवार को एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को एलओसी पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को तलब किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से जारी किए गए स्टेटमेंट के अनुसार एलओसी के बारोह स्कटर में गुरुवार को भारत की ओर से अंधाधुंध और अकारण गोलीबारी किए जाने के कारण दो आम नागरिक घायल हो गए हैं।

बयान में कहा गया है कि भारत ने इस साल अब तक 2,340 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इसमें 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि 187 आम नागरिक घोयल हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान और भारत ने विवादित कश्मीर क्षेत्र में दोनों देशों के बीच एलओसी पर युद्ध विराम की घोषणा की थी। लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र में गोलीबारी होती रहती है।

Share it
Top