Home » दुनिया » अमेरिका के मॉल में गोलीबारी, करीब आठ लोग घायल

अमेरिका के मॉल में गोलीबारी, करीब आठ लोग घायल

👤 manish kumar | Updated on:21 Nov 2020 10:01 AM GMT

अमेरिका के मॉल में गोलीबारी, करीब आठ लोग घायल

Share Post

वाशिंगटन। अमेरिका के विस्कॉन्सिन में एक मॉल में शुक्रवार सुबह हुई गोलीबारी में करीब आठ लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह घटना के बाद गोलीबारी करने वाला शूटर लापता है।

पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक वाओवातोसा पुलिस को मेफेयर मॉल में गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने के दौरान हमलावर मौके पर मौजूद नहीं था। इस हमले में आठ लोग घायल हुए हैं जिसमें एक किशोर भी शामिल है। हमला करने वाले कोन हैं इसका अभी खुलसा खुलासा नहीं हो सका। पुलिस जांच में जुटी हुई है, हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हमलावर अंग्रेज व्यक्ति था जिसकी उम्र 20 से 39 वर्ष के बीच थी।

हमले के लगभग तीन घंटे बाद वाओवातोसा पुलिस के चीफ बैरी वेबर ने एक बयान में कहा कि हमले के पीछे का मंशा का पता नहीं चल सका है। घायलों की जान बच गई है, लेकिन उन्हें कितनी चोटें आयी हैं इसका पता नहीं चल सका है। उन्होंने यह भी कहा कि अब मौकाए वारदात पर वह शूटर मौजूद नहीं है।

वहीं वाओवातोसा के मेयर डेनिस मेकब्राइड ने एक बयान में कहा कि वारदात के बाद संदिग्ध मॉल में ही था। चश्मदीदों ने डब्ल्यूआईएसएन-टीवी को दिए बयानों में बताया कि उन्होंने 12 गोलियों के चलने की आवाजें सुनी थीं।

Share it
Top