Home » दुनिया » इंडोनेशिया में 6 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया में 6 तीव्रता का भूकंप

👤 manish kumar | Updated on:10 April 2021 4:16 PM GMT

इंडोनेशिया में 6 तीव्रता का भूकंप

Share Post

फिनिक्स। इंडोनेशिया के जावा द्वीप में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.0 मापी गई। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण से यह जानकारी मिली है। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

भूकंप का केंद्र पूर्वी जावा में मलंग शहर के दक्षिण-पश्चिम से करीब 45 किलोमीटर दूर 42 किलोमीटर की गहराई पर था। हालांकि किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

उल्लेखनीय है कि पैसिफिक रिंग ऑफ फायर क्षेत्र में आने के कारण इंडोनेशिया में भूकंप आते रहते हैं। इससे पहले साल 2018 में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसके कारण कई लोग लापता हे गए थे और कई लोगों की मौत हुई थी।

Share it
Top