Home » दुनिया » भारतवंशी अमेरिकी वैज्ञानिक डॉक्टर विवेक लाल दुबई में सम्मानित

भारतवंशी अमेरिकी वैज्ञानिक डॉक्टर विवेक लाल दुबई में सम्मानित

👤 Veer Arjun | Updated on:19 Oct 2021 10:09 AM GMT

भारतवंशी अमेरिकी वैज्ञानिक डॉक्टर विवेक लाल दुबई में सम्मानित

Share Post

वॉशिंगटन । भारतवंशी अमेरिकी वैज्ञानिक डॉक्टर विवेक लाल को हाल ही में रिटोसा फैमिली समिट्स के दौरान लाइफटाइम एचीवमेंट अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया है।

पुरस्कार समारोह में सर एंथोनी रिटोसा ने कहा कि आप इस अवॉर्ड के हकदार हैं। साथ ही उन सभी उपलब्धियों के लिए शुक्रिया कहा, जो दुनिया को बेहतर बनाने में सहयोगी हैं। अपने बेमिसाल काम के लिए इसे जारी रखें।

मीडिया रिलीज के अनुसार डॉ लाल को भारत और अमेरिका के बीच रक्षा व्य़ापार को बढ़ाने और अहम समझौतों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। साथ ही उन्हें उत्कृष्ट दृष्टिकोण, समर्पण और सफलता के लिए भी जाना जाता है।

इस अवसर पर संयुक्त अरब अमीरात के विदेश व्यापार राज्य मंत्री थानी बिन अहमद अल जायौदी भी उपस्थित थे। इसके अलावा युवा बिजनेस टाइकून शेख मोहम्मद बिन अहमद बिन हमदान अल नहियान , सत्ताधारी पार्टी के सदस्य, शाही परिवार के सदस्य आदि मौजूद रहे। एजेंसी/हिस

Share it
Top