Home » दुनिया » प्रियंका और निक के बीच मनमुटाव की खबरें, पीसी ने सोशल मीडिया बायो से हटाया सरनेम जोनस

प्रियंका और निक के बीच मनमुटाव की खबरें, पीसी ने सोशल मीडिया बायो से हटाया सरनेम जोनस

👤 Veer Arjun | Updated on:23 Nov 2021 10:11 AM GMT

प्रियंका और निक के बीच मनमुटाव की खबरें, पीसी ने सोशल मीडिया बायो से हटाया सरनेम जोनस

Share Post

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर से अपने नाम के आगे लगा जोनस सरनेम हटा लिया है। हालांकि अभी तक इसकी वजह साफ़ नहीं हो पाई है, लेकिन प्रियंका के ऐसा करने से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। कयास लगाए का रहे हैं कि शादी के लगभग तीन साल बाद अब प्रियंका और निक जोनस के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और इसी लिए प्रियंका ने अपने नाम के आगे से जोनस सरनेम हटा लिया है। तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि प्रियंका ने निक जोनस को चर्चा में लाने के लिए ऐसा किया है।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 1 दिसंबर 2018 को जोधपुर में हिन्दू और ईसाई रीति रिवाज से धूमधाम के साथ शादी रचाई थी। इस शादी में सिर्फ परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल थे। हाल ही में प्रियंका ने दीपावली सेलिब्रेशन की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थी, जिनमें वह निक जोनस के साथ काफी खुश नजर आ रही थी। वहीं अब प्रियंका के जोनस सरनेम हटाने की बात सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह -तरह की बाते चल रही हैं। हालांकि प्रियंका या निक में से किसी ने भी अब तक अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Share it
Top