Home » दुनिया » भारत से रिश्ता खराब कर पाकिस्तान को अब आई अक्ल

भारत से रिश्ता खराब कर पाकिस्तान को अब आई अक्ल

👤 Veer Arjun | Updated on:12 Jan 2022 12:52 PM GMT

भारत से रिश्ता खराब कर पाकिस्तान को अब आई अक्ल

Share Post

इस्लामाबाद । भारत से रिश्ता खराब करने वाले पाकिस्तान को लगता है अब अक्ल आ गई है। पाकिस्तान ने अपनी नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में ऐसे संकेत दिए हैं। 100 पेजों की सुरक्षा नीति को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रवार को इसके कुछ हिस्सों को सार्वजनिक कर सकते हैं।

पाकिस्तान ने अपनी नई राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में कहा है कि वह अब भारत से बैर नहीं करेगा। भविष्य में पड़ोसी देशों के साथ शांति और आर्थिक पक्ष को प्रमुखता देगा। भारत से बिना कश्मीर मसले के आखिरी समाधान के व्यापारिक रिश्ते को मजबूत करेगा।

सुरक्षा नीति से जुड़े एक अधिकारी ने पाकिस्तान के समाचार पत्र एक्सप्रेस ट्रिब्यून से कहा, 'हम अगले 100 साल तक भारत के साथ बैर नहीं करेंगे। इस नई नीति में पड़ोसी देशों के साथ शांति पर जोर दिया गया है।'

उल्लेखनीय है कि कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच आपसी रिश्तों में बर्फ जम गई है। इस सुरक्षा नीति को बनाने में पाकिस्तान की सेना ने अहम भूमिका निभाई है। इस पर विपक्ष बवाल कर सकता है। एजेंसी/हिस

Share it
Top