Home » आपके पत्र » फेसबुक में भारत अव्वल

फेसबुक में भारत अव्वल

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:3 April 2019 6:53 PM GMT
Share Post

फेसबुक से जिन 83 देशों ने कॉन्टेंट रेगुलेट करने या आपत्तिजनक पोस्ट छिपाने/हटाने का अनुरोध किया उनमें भारत सबसे ऊपर था। भारत सरकार यूजर के अकाउंट में जाने का अनुरोध (5958) करने में दुनिया में दूसरे नंबर पर थी। इस सिलसिले में अमेरिका सबसे आगे था जिसने 23,667 खातों तक पहुंच बनाने का अनुरोध किया। भारत सरकार ने 2014 के पहले छह महीनों में करीब पांच हजार पोस्ट पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। फेसबुक की गवर्नमेंट रिक्वेस्ट रिपोर्ट में 83 देशों का नाम है। फेसबुक ने मंगलवार को अपनी तीसरी 'गवर्नमेंट रिक्वेस्ट रिपोर्ट' जारी की जिसमें ये जानकारी दी गई। स्थानीय कानूनों के आधार पर हुए अनुरोध पर हमने भारत में कुछ सामग्री तक पहुंच पर प्रतिबंध लगाया।

-महेश कुमार,

शादीपुर, दिल्ली।

माइकल की जिज्ञासा ने बनाया उसे महान वैज्ञानिक

विद्वान और महान बनने का रहस्य ऐसा मंदिर जहां होती है मिसाइल की पूजा संस्कारों की अर्थहीनता? शनिवार को आती है हरियाली अमावस्या तो होता है ये महत्व फ्रकाश के बीच भी क्यों लगता है अंधेरा? लंदन की एक बस्ती में एक अनाथ बच्चा रहता था। वह अखबार बेचकर किसी तरह अपना गुजारा करता था। कुछ समय बाद उसे एक किताब की दुकान पर जिल्द चढ़ाने का काम मिल गया। उस बालक को पढ़ने का बहुत शौक था। वह पुस्तकों पर जिल्द चढ़ाते समय महत्वपूर्ण बातें और जानकारियां अकसर पढ़ता रहता था। एक दिन जिल्द चढ़ाते समय उसकी नजर एक विद्युत संबंधी लेख पर पड़ी। उसने दुकान के मालिक से एक दिन के लिए वह पुस्तक मांग ली और रात भर में उस लेख के साथ ही पूरी पुस्तक भी पढ़ डाली। पुस्तक का उसके ऊपर गहरा असर पड़ा। अब उस बालक की जिज्ञासा फ्रयोग करने में बढ़ती गई और धीरे-धीरे वह अध्ययन एवं परीक्षण के लिए विद्युत संबंधी छोटी-मोटी चीजें इधर-उधर से जुटाने लगा।

-महेंद्र कुमार,

त्रिलोकपुरी, दिल्ली।

Share it
Top