Home » आपके पत्र » भाजपा का संकल्प पत्र या लालच पत्र

भाजपा का संकल्प पत्र या लालच पत्र

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:10 April 2019 6:44 PM GMT
Share Post

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। संकल्प पत्र के नाम से जारी किए गए घोषणा पत्र में भाजपा ने देश के हर एक वर्ग के लिए वादे किए हैं। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता वहां मौजूद थे। इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के साथ-साथ राम मंदिर निर्माण का भी पा किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राम मंदिर को लेकर सभी तरह की संभावनाएं तलाशी जाएंगी और सौहार्दपूर्ण माहौल में जल्द राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही कहा कि देश की सुरक्षा के साथ हमारी सरकार किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगी। सुरक्षा बलों को आतंकवादियों का सामना करने के लिए फी हैंड नीति जारी रहेगी। राजनाथ सिंह ने कहा कि इस संकल्प पत्र के माध्यम से हम नए भारत के निर्माण में 130 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं को विज़न डॉक्यूमेंट के रूप में पेश कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव के लिए यह संकल्प पत्र बनाने के लिए हमारे अध्यक्ष जी ने मेरी अध्यक्षता में एक समिति बनाई और मेरे साथ 12 लोगों को भी उसमें नामित किया था और संकल्प पत्र को बनाने के लिए 12 श्रेणियों में भी उसे विभाजित किया था। राष्ट्रवाद के प्रति हमारी पूरी प्रतिबद्धता है।

आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी थी है और जब तक यह खत्म नहीं होगा तब तक यह रहेगी। देश की सुरक्षा के साथ हमारी सरकार किसी भी सूरत में समझौता नहीं करेगी। सुरक्षा बलों को आतंकवादियों का सामना करने के लिए फी हैंड नीति जारी रहेगी। अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए जितनी सख्ती करनी होगी करेंगे। इस पर पूरी तरह से रोक लगाएंगे। राम मंदिर की बात करें तो पिछली बार की तरह इस बार भी राम मंदिर के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है कि हम सभी संभावनाओं को तलाशेंगे। हमारी कोशिश होगी की सौहार्दपूर्ण वातावरण में जल्द से जल्द राम मंदिर का निर्माण किया जाए। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही देश की बागडोर संभालते हुए कहा था कि 2022 आते-आते किसानों की आय दोगुनी करेंगे। आज मैं फिर यह बात दोहरा रहा हूं। इसमें हमें कामयाबी भी हासिल हुई है। किसान केडिट कार्ड पर एक लाख तक जो लोन मिलता था उस पर अगले पांच साल के लिए शुन्य ब्याज दर लगेगी। 6000 रुपये सालाना आर्थिक मदद अब केवल दो हेक्टेयर जमीन वाले किसानों को ही नहीं बल्कि देश के सभी किसानों को मिलेगी। छोटे और खेतिहर किसानों को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन दी जाएगी। वर्ष 2025 तक 5 लाख करोड़ डॉलर और वर्ष 2032 तक 10 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा। इंफास्ट्रक्चर क्षेत्र में 100 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत निवेश। सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योगों के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की ाsढडिट गारंटी योजना। भारतीय अर्थव्यवस्था को तेज़ी से विकसित करने के लिए 22 प्रमुख चैम्पियन सेक्टरों का निर्धारण। उद्यमियों को बिना किसी सिक्योरिटी के 50 लाख रु तक का ऋण। पूर्वोत्तर राज्यों में पूंजीगत सहायता देने के लिए उद्यमी पूर्वोत्तर योजना।

-अमन सिंह

प्रेमनगर, बरेली, उत्तर प्रदेश।

महिला सशक्तिकरण के लिए तीन तलाक निकाह हलाला जैसी प्रथाओं को प्रतिबंधित व समाप्त करने को विधेयक। सभी आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान भारत के तहत लाना। कम से कम 50ज्ञ् महिला कर्मचारी रखने वाले उद्योगों द्वारा सरकार के लिए 10ज्ञ् उत्पाद खरीद। ऐसे ही कई अन्य सपने है जो कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने इस संकल्प पत्र के माध्यम से लोगो को दिखाएं है। अब देखने की बात यह होगी कि इसका कितना असर जनता पर पड़ेगा। अब बात करे कांग्रेस की तो कांग्रेस ने जारी हुए बीजेपी के संकल्प पत्र को झूठ का गुब्बारा करार देते हुए दावा किया है कि अब इनके हथकंडे चलने वाले नहीं हैं क्योंकि देश की जनता इन्हें पहचान चुकी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने कहा कि अब यह झूठ बनाम न्याय का चुनाव है। पटेल ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनता है और भाजपा के घोषणापत्र में मैं ही में हूँ है। उनका घोषणा पत्र झूठ का गुब्बारा है। झूठ बनाम न्याय है। उन्होंने कहा इनको माफीनामा जारी करना चाहिए था क्योंकि इन्होंने पांच साल में कोई काम नहीं किया। ये जो वादा करते हैं उसे कभी नहीं निभाते। देश की जनता इनको अच्छी तरह पहचान गयी है। असल में इनको अपने काम का हिसाब देना चाहिए।

लेखक अमन सिंह (स्वतंत्र टिप्पणीकार) प्रेमनगर,बरेली,उत्तर प्रदेश

Share it
Top