Home » उत्तराखंड » परिवर्तन पार्टी का पतिनिधि मंडल ताइवान से लौटा

परिवर्तन पार्टी का पतिनिधि मंडल ताइवान से लौटा

👤 | Updated on:9 May 2010 2:17 AM GMT
Share Post

अल्मोड़ा, (एनएनआई)।    दुनिया में समता व पर्यावरणीय लोकतंत्र के लिए संघर्शरत राजनैतिक दलों के संग"न ग्लोबल ग्रीन्स की एशिया पशांत इकाई-एशिया पैसिफिक ग्रीन्स नेटवर्क (एपीजीएन) की ताइवान की राजधानी ताइपे में आयोजित तीन दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने के बाद उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का पतिनिधि मंडल स्वदेश लौट आया है। परिर्वतन पार्टी के केन्दीय अध्यक्ष पी.सी. तिवारी के नेतृत्व में गये इस तीन सदस्यीय पतिनिधि मंडल में पार्टी के पधान महासचिव पभात ध्यानी और पार्टी के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पसंग के संयोजक सुरेश नौटियाल शामिल थे। एपीजीएन की इस दूसरी कांगेस में सुरेश नौटियाल इस संग"न की समन्वय समिति के लिए सर्वाधिक मतों से  पांच वर्ष के लिए चुने गये। एपीजीएन समन्वय समिति पूरे एशिया पशांत क्षेत्र में ग्रीन पार्टियों के पचार-पसार के काम को देखेगी तथा अन्य महाद्वीपों के परिसंघों के साथ समन्वय बढ़ाने का काम करेगी। यह समिति एपीजीएन के कामकाज के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार है। पार्टी के तीनों नेताओं ने एपीजीएन कांगेस के विभिन्न कार्पामों में हिस्सा लिया तथा अपनी पार्टी का पक्ष रखा। इस बै"क में एशिया पशांत क्षेत्र के देशों सहित कुल 25 देशों के पतिनिधियों ने हिस्सा लिया। आस्टेलियन ग्रीन्स के सीनेटर बॉब ब्राउन तथा अन्य जाने-माने पर्यावरण नेताओं तथा तुवालू के पधानमंत्री ने मुख्य आयोजन को संबोधित किया। तिब्बत सहित हिमालय क्षेत्र के पिघलते हिमनदों के बारे में आयोजित कार्यशाला में सुरेश नौटियाल ने मुख्य भाषण दिया तथा अध्यक्ष पीसी तिवारी और पधान महासचिव पभात ध्यानी ने महत्वपूर्ण टिप्पणियां कीं। तीनों नेताओं ने आस्ट्रेलिया, ताइवान, तिब्बत, चीन, फिलीपींस, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका और मिस्र के नेताओं से अलग से भी बातचीत की। दक्षिण एशिया में पर्यावरणीय राजनीति को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण एशियाई देशों का उपसमूह बनाने के लिए परिवर्तन पार्टी ने विशेष पहल की है। इस बारे में पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका से आये कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया गया और भविष्य में सार्क देशों की समानधर्मी पार्टियें का एक समूह बनाने का फैसला लिया गया। आस्ट्रेलिया की पमुख नेता मार्गेट ब्लैकर के साथ बातचीत के दौरान पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी ने उत्तराखंड में परिवर्तन पार्टी के ग"न से लेकर वर्तमान कार्पामों की जानकारी दी तथा उन्हें उत्तराखंड की यात्रा पर आने का निमंत्रण दिया। परिवर्तन पार्टी के नेताओं ने ताइवान की राजधानी ताइपे के आसपास के ऐसे अनेक क्षेत्रों का दौरा किया जो पर्यावरण और पारिस्थितिकी के नजरिये से काफी संवेदनशील हैं। उन्होंने इस बात का भी जायजा लिया कि उत्तराखंड में पर्यावरण और पारिस्थितिकी के पति सरकार को अधिक संवेदनशील किस पकार बनाया जा सकता है। उन्होंने ताइपे स्थित राष्ट्रीय पार्क के भ्रमण के दौरान खास तौर पर यह महसूस किया कि यदि सरकार चाहे तो इस पार्क की तरह उत्तराखंड में स्थित पार्कों को बना सकती है जहां स्थानीय निवासियों और आदिवासियों के अधिकारों को सीमित नहीं किया गया है।  

Share it
Top