Home » हरियाणा » दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य ः वेदपाल

दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य ः वेदपाल

👤 | Updated on:10 May 2010 2:20 AM GMT
Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता हिसार। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदेश अध्यक्ष व पूर्व डिप्टी स्पीकर वेदपाल ने कहा कि उनकी पार्टी हरियाणा पदेश में मैम्बरशीप अभियान चला रही है। फिलहाल एक लाख से अधिक सदस्य बनाए गए है तथा 31 मई तक दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। वह कैम्प चौक स्थित नील कंड काम्लैंस में उनकी निजी सचिव मुकेश बलहारा के कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके व उनके कार्यकर्ताओं द्वारा पदेश स्तर पर पचार अभियान हुआ है। तेजपाल ने आरोप लगाया कि हरियाणा में भ्रष्टाचार चरम सीमा तक पहुंच गया है और कानून व्यवस्था की हालत बिगड़ चुकी है। पदेश की जनता को बिजली व पानी नहीं मिल रहा है जिससे लोग परेशानी झेल रहे है। सड़कों की दशा भी बहुत खराब है। पदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और पदेश में अब तीसरा विकल्प होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि आने वाले  समय में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पदेश में सरकार बनाए और जनता की सभी दिक्कतों को दूर करेगी। बैठक में  राष्ट्रवादी पार्टी के उपपधान सतपाल चहल,  महासचिव जगबीर पूनिया, पवीन शर्मा, संदीप पूनिया, दिनेश चहल, तेजवीर पूनिया मौजूद थे।    इसी बीच पूर्व डिप्टी स्पीकर वेदपाल ने हांसी की जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित किया।  

Share it
Top