वाहन गिरा खाई में, दो की मौत
देहरादून, (एनएनआई)। कालसी क्षेत्र में स्कार्पियो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सीएम डा. निशंक ने दुर्घटना पर गहरा दुख जताया और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद से मिली जानकारी के अनुसार स्कार्पियो वाहन संख्या यूए07एम-6900 बैराट खाई से कालसी जा रही थी। रूड़ा छानी, बैराट खाई के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. रमेष पोखरियाल निषंक ने रविवार को रूड़ा छानी बैराट खाई मार्ग कालसी-देहरादून में हुयी वाहन दुर्घटना में मृत लोगों के पति गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने घटना में दिवंगत हुए लोगो की आत्माओं की षांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य पदान करने की ईष्वर से कामना की है।