Home » स्वास्थ्य » छरहरी काया, जिम ने लुभाया

छरहरी काया, जिम ने लुभाया

👤 | Updated on:16 May 2010 1:07 AM GMT
Share Post

छरहरी काया व शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए अब लड़कियाँ भी लड़कों से पीछे नहीं हैं। शहरी लड़कियाँ अब खुद को फिट रखने के लिए जिम की ओर रुख कर रही हैं। जिम जाने से शरीर में स्फूर्ति और सेहत बनी रहती है। यही वजह है कि शहर में चारों तरफ चल रहे जिम में अब लड़कियाँ भी काफी तादाद में आकर एक्सरसाइज करना पसंद कर रही हैं। शरीर के यदि किसी खास भाग में चर्बी बढ़ जाए तो खासतौर से लड़कियों को इससे काफी तनाव का सामना करना पड़ता है। इसके लिए वह डाइटिंग से लेकर अन्य उपाय भी करती हैं। यही वजह है कि वह भी शहर के लड़कों के तर्ज पर जिम ज्वॉइन कर रही हैं। फिटनेस सेंटर ट्रेनर के अनुसार जिम में लड़कियों का अनुपात लड़कों के मुकाबले पहले भले ही कम था लेकिन अब उनमें भी अपनी सेहत को लेकर जागरूकता आई है। यही कारण है कि अब न केवल लड़कियाँ, बल्कि महिलाएँ भी जिम में वर्कआउट करने आती हैं। ऐसी लड़कियाँ जो पहली बार जिम करने आती हैं, उनका खास ध्यान रखा जाता है। कोई यहाँ वजन कम करने के लिए आता है तो कोई शरीर के खास अंग में चर्बी कम करने के लिए आता है। लड़कियाँ एक्सरसाइज को लड़कों से काफी अधिक गंभीरता से लेती हैं। वह एक्सरसाइज के साथ खान-पान का भी ख्याल रखती हैं। पिछले आठ महीने से जिम कर रहीं सुनैना के मुताबिक उसका डेस्क पर बैठने वाला काम है। इस वजह से कम ही समय में ही उसका काफी वजन बढ़ गया था। अपने भाई द्वारा सुझाने पर वह हिचकिचाते हुए जिम पहुँचीं लेकिन अब वह वहाँ नियमित तौर से जाती हैं। इससे वह बिल्कुल फिट हैं। (स्वास्थ्य टीम)  

Share it
Top