Home » स्वास्थ्य » रोज खाएं दही तो यह सेहत के लिए भी सही

रोज खाएं दही तो यह सेहत के लिए भी सही

👤 | Updated on:12 Jun 2010 3:11 PM GMT
Share Post

ईशा गर्मियों में लोग कुछ "ंडा पीने और खाने की चाह रखते हैं ऐसे में दही आपके लिए बेहतर विकल्प है। कोल्ड डिंक्स और अन्य पेय पदार्थ से दही कहीं ज्यादा सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक है। पिछले कई दशकों से दही भारतीय खाने का स्वाद बढ़ाती आई है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक को दही आसानी से पच जाती है। आप दही को खाने के साथ ले सकते हैं। दही की लस्सी और छाछ गर्मियों में तन-मन को शीतल रखती है। फलों की चाट में आप दही डालकर खा सकते हैं। यही नहीं इसे सब्जियों के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। डॉक्टरों की राय में दही शरीर के रोगों को दूर रखकर स्वस्थ्य और लम्बी जिंदगी देती है। दही को रोजमर्रा के खाने में शामिल करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। दही जिस बैकिटिरिया से बनती है वह शरीर में हो रहे किसी भी पांमण से सुरक्षित रखती है। यह सीधा शरीर की श्वेत रक्त कोशिकाओं पर काम करती है और शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से होने वाली बीमारियों से बचाती है। यह उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें दूध से एलर्जी होती है, वह दही का सेवन कर इसके पोषक तत्व हासिल कर सकते हैं। गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा पेट की बीमारी होती है। दही के सेवन से इस बीमारी से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। दूध में लैक्टोज पाया जाता है मगर दही में लैक्टेज होता है जो आसानी से पच जाता है और पेट को आराम देता है। जो बच्चे पेट की बीमारी या डायरिया से पीड़ित होते हैं उन्हें दही फायदा पहुंचाती है। दही खाने या लस्सी पीने से गर्मी से राहत मिलती है और पाचन ािढया भी सही रहती है।  

Share it
Top