Home » छत्तीसगढ़ » भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित कई दिग्गज हुए भाजपा में शामिल

भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित कई दिग्गज हुए भाजपा में शामिल

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:13 April 2019 3:29 PM GMT
Share Post

रायपुर, (ब्यूरो छत्तीसगढ़)। भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़ने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने नमो अगेन के मंत्र के साथ शुत्रढवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के समक्ष पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, बीएसपी नेता मधुकर, पार्षद मृत्युंजय दुबे, पूर्व पार्षद गोविंद मिश्रा, महासमुंद के कई पार्षदों सहित प्रदेशभर से आये सैकड़ों लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।

कार्यत्रढम में उपस्थित पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, देवजीभाई पटेल, संजय श्रीवास्तव एवं जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने विधिवत रूप से सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्हें भाजपा का गमछा पहना कर और पुष्पहार से स्वागत कर मोबाइल के माध्यम से 18002661001 डायल करवा कर भाजपा की सदस्यता दिलवाई। उत्साहित नवप्रवेशित कार्यकर्ताओं के नमो अगेन, मोदी मोदी, सहित भाजपा जिंदाबाद और भारत माता की जयघोष से भाजपा कार्यालय गुंजायमान रहा।कार्यत्रढम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते कहा कि शक्पि की उपासना का पावन पर्व चल रहा है। आज सप्तमी के शुभ दिन पर आप सभी कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने से निश्चित ही नई शक्पि नई ऊर्जा के साथ भाजपा की शक्पि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे नाम जो सिर्प अपने क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं बल्कि अपने कार्यों से अपनी कार्य क्षमता से और जनहित के लिए अच्छे कार्य करते हुए प्रदेश स्तर तक जिन्होंने अपनी पहचान बनाई है वे आज भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा में शामिल हुए है। डॉ. सिंह ने सभी का अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी और कहा कि आज से आप सभी भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में नमो अगेन के मंत्र के साथ मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ अपने अपने क्षेत्र में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि विमल चोपड़ा भाजपा और जनसंघ के ही थे आज उनकी घर वापसी हुई है। मृत्युंजय दुबे अपनी ईमानदारी मेहनत और जनहित के मुद्दों के लिए संघर्ष करने वाले अलग पहचान वाले नेता हैं । बसपा के संगठन मंत्री रहे मधुकर जी जो माइनिंग इंजीनियर के कार्य को छोड़ कर राजनीति के क्षेत्र में जुड़े, आज भाजपा में शामिल हुए हैं। डॉ. रमन सिंह ने भाजपा में शामिल हुए सभी जनप्रतिनिधि, पार्षदों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में स्वागत किया।

Share it
Top