Home » छत्तीसगढ़ » अब बस्तर में इंटरनेट का भी बिछेगा जाल: रमन

अब बस्तर में इंटरनेट का भी बिछेगा जाल: रमन

👤 veer arjun desk 5 | Updated on:14 May 2018 2:45 PM GMT
Share Post

रायपुर, (ब्यूरो छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह विकास यात्रा के तीसरे दिन सोमवार को बस्तर संभाग के कोण्डागांव, कांकेर एवं नारायणपुर के पवास पर है। कोण्डागांव में आज सुबह पेसवार्ता को संबोधित करते हुए डा. सिंह ने कहा कि बस्तर में रेल, सड़क, एयर कनेक्टविटी के बाद राज्य सरकार अब इंटरनेट का भी जाल बिछाएगी। पूरे बस्तर में सड़कों के जाल के साथ ही इंटरनेट सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे पदेश में 50 लाख स्मार्टफोन बांटे जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास यात्रा के दौरान 30 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य किए जाएंगे। इसमें बिजली से संबंधित सुविधाओं के लिए ऊर्जा विभाग के लगभग 2000 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण होगा। भारत नेट परियोजना के तहत 2500 करोड़ रुपए के कार्य भी शुरू किए जाएंगे। डॉ. सिंह ने बताया कि विकास यात्रा के दौरान पदेश के 12 लाख किसानों को 1700 करोड़ रुपए के धान बोनस और 120 करोड़ रूपए की चना पोत्साहन राशि सहित 12 लाख 50 हजार तेंदूपत्ता संग्राहकों को लगभग 700 करोड़ रुपए का बोनस भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 लाख 60 हजार परिवारों को आबादी पट्टों और पधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 12 लाख परिवारों को रसोई गैस कनेक्शनों का भी वितरण होगा। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा पहले चरण में पदेश के 62 विधान सभा क्षेत्रों में पहुंचेगी। पथम चरण में 53 आम समाओं, 39 स्थानों पर स्वागत सभाओं और 16 स्थानों पर रोड शो का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पेसवार्ता में वरिष्ठ पत्रकार गोविंदलाल वोरा के निधन का उल्लेख करते हुए दुख व्यक्प किया। उन्होंने कहा कि गोविंद लाल वोरा ने राजनीति से दूर पूरा जीवन पत्रकारिता को समर्पित कर दिया। पहले यह खबर आई थी कि उनके स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है लेकिन कल रात उनके निधन की दुखद खबर आई। डॉ. सिंह ने श्री वोरा को एक मिनट का मौन धारण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share it
Top