पदेश में खेल पतिभागियों की कोई कमी नहीं : रमन
वीर अर्जुन संवाददाता
रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में आज यहां न्यू सर्पिट हाऊस छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की कार्यकारिणी परिषद की बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अगले साल गोवा में होने वाले 36वें राष्ट्रीय खेल और वर्ष 2019 में छत्तीसगढ़ की मेजबानी में होने वाले 37वें राष्ट्रीय खेल की तैयारी में जुट जाएं। यह पयास करें कि उक्प खेल पतियोगिताओं में पथम दस की तालिका सूची में छत्तीसगढ़ और उनके खिलाड़ियों का नाम दर्ज हो। पदेश में पतिभाओं की कोई कमी नहीं है, उन्हें सवारने के लिए संसाधनों की किसी पकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए आवश्यकतानुसार धन राशि-खेल उपकरण की सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 37वें राष्ट्रीय खेल के आयोजन के लिए पदेश में आधारभूत ढांचा मौजूद है। इसके अलावा पांच इंडोर स्टेडियम का निर्माण जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा और भिलाई-दुर्ग एवं राजनांदगांव के खेल स्टेडियम का नवीनीकरण किया जाएगा। हमारा पदेश निश्चित ही खेल के क्षेत्र में सिरमौर बनेगा। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ को कार्यालय भवन तथा नया रायपुर में खेल परिसर बनाने के लिए अनुपूरक बजट में 50 लाख रूपए और पांच एकड़ जमीन देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि पदेश की नई खेल नीति का पारूप तैयार हो रहा है। जल्द इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा। उन्होंने खेल विभाग के सचिव को दो महिने के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कहा कि पदेश में खेल संघों के मान्यता और अनुदान के नियम काफी पुराने हैं इसमें संशोधन करने की आवश्यकता है। उन्हेंने खेल विभाग को जून महीने के अंत तक मान्यता और अनुदान के नए नियम तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पदेश में राज्य स्तरीय खेल पतियोगिता का आयोजन नियमित रूप से किया जाए। इस खेल पतियोगिता से पदेश के अच्छे खिलाड़ी चिन्हित होंगे, जो खेल पतियोगिताओं में पदक पाप्त करेंगा डॉ. सिंह ने कहा कि सार्वजनिक उपकम में खेल कोटे से होने वाली भर्ती को पुनः शुरू करने के लिए केन्दीय खेल मंत्री और साथ ही आवश्यकता पड़ने पर पधानमंत्री को पत्र लिखा जाएगा।