Home » छत्तीसगढ़ » अब महिलायें भी आगे आई वन्यजीवों के संरक्षण में

अब महिलायें भी आगे आई वन्यजीवों के संरक्षण में

👤 manish kumar | Updated on:10 Oct 2019 5:30 AM GMT

अब महिलायें भी आगे आई वन्यजीवों के संरक्षण में

Share Post

जगदलपुर ।वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के अंतर्गत बस्तर वनमंडल में जागरूकता अभियान चलाया गया इसमें नानपुर क्षेत्र के वन्य जीवों को बचाने के उद्देश्य से महिलाओं के स्व सहायता समूह ने जागरूकता रैली के माध्यम से आयोजित एक समारोह में महिला समूहों को भी वन तथा वन्य प्राणियों को बचाने के लिए जिम्मेदारी सौंपने का आग्रह किया।

इस क्षेत्र में अब महिलाओं ने वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए आगे आकर जिम्मेदारी प्रदान करने का आग्रह किया है जो कि वन्य जीवों के संरक्षण के लिए एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि बस्तर के वनांचल में पारद प्रथा के माध्यम से वन्य जीवों का शिकार करने की परंपरा सैकड़ों वर्षों से प्रचलित है। इसके कारण आज बस्तर में वन्यप्राणियों की संख्या घटती ही जा रही है। इस प्रथा को समाप्त करने और लोगों को जागरूक करने के लिए महिलाओं ने आगे बढक़र काम करने की इच्छा जताई और वन्य प्राणियों को बचाने का संकल्प लिया। महिला स्व. सहायता समूह की इस पहल को ग्रामीणों ने सराहा और अपनी ओर से इस पहल के लिए महिलाओं की प्रशंसा भी की।इस सिलसिले में पूरे बस्तर में महिलाओं को जागृत कर उन्हें इस दिशा में आगे लाकर वन्य जीवों के संरक्षण में योगदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा सकता है।

Share it
Top