Home » छत्तीसगढ़ » कर्जमाफ़ी नहीं होने से धमतरी के किसान परेशान

कर्जमाफ़ी नहीं होने से धमतरी के किसान परेशान

👤 manish kumar | Updated on:16 Oct 2019 5:51 AM GMT

कर्जमाफ़ी नहीं होने से धमतरी के किसान परेशान

Share Post

धमतरी । किसानों से कर्ज माफी का वादा करके प्रदेश में सत्ता में आई कांग्रेस सरकार अब तक अपना वादा पूरा नहीं कर पाई है। जिन किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ है वे भूपेश सरकार से नाराज हैं। नगरी ब्लॉक के किसानों को बैंकों से नोटिस भेजा जा रहा है।

परेशान किसान राज्य सरकार से प्रदेश के किसानों के ऋण माफ़ी को जल्द से जल्द पूर्ण कराने की मांग कर रहे हैं। चुनाव जीतने के दस दिनों में पूरा करने का वादा किया था उसे पूरा करना चाहिए। किसानों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि देना बैंक नगरी में कर्ज माफी की राशि के संबंध में जानकारी लेने जाने पर बैंक के प्रबंधक द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नही दी जाती, उल्टे खाता धारियों से दुर्व्यहार किया जाता है।

ग्राम फरसिया के किसान शेष नारायण ने मंगलवार को बताया क‍ि, उनका दो लाख चालीस हजार का कर्ज अब तक माफ नहीं हुआ है। ग्राम सराईटोला के जगन्नाथ मरकाम का दो लाख पंद्रह हजार, सुख राम नेताम का तीन लाख रुपये का ऋण माफ नहीं हुआ है। इसी तरह क्षेत्र के अन्य किसानों का कर्ज माफ न होने से सभी किसान परेशान हैं। इस संबंध में देना बैंक के प्रबंधक से जानकारी लेने पर हितग्राहियों को सही जानकारी नहीं दी जाती। अधिकारियों पर शासन कोई लगाम नहीं कस पा रही है। ऐसे लोगो पर कार्यवाई होनी चाहिए। प्रदेश सरकार किसानों से किए गए वायदों को जल्द पूरा करे। इस संबंध में देना बैंक के प्रबंधक अल्ताफ रजा ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। हिस

Share it
Top