Home » वाणिज्य » जियो का 'जियो न्यूज' शुरू करने का ऐलान

जियो का 'जियो न्यूज' शुरू करने का ऐलान

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:11 April 2019 4:16 PM GMT
Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता

नयी दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र में नयी ाढांति का संचार करने वाली रिलायंस जियो ने अब एक नया पन्ना खोलते हुए 'जियो न्यूज' की शुरुआत करने का ऐलान किया है।

जियो न्यूज मोबाइल एप्लीकेशन के साथ ही वेब आधारित सेवाओं पर भी होगी। यह ऐप गुगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर पर उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होगा।

कंपनी ने इस सेवा की शुरुआत करते हुए कहा कि देश में आम चुनाव के साथ कुछ राज्यों की विधानसभा के चुनाव भी हो रही है। इसके अलावा विभिन्न बड़े आयोजनों के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चल रहा है और आगे 2019 का विश्व कप शुरू होगा। जियो न्यूज पर उपभोक्ता बड़ी आसानी से इन सबकी नवीनतम जानकारी हासिल कर सकेंगे। रिलायंस जियो ने कहा है कि 'जियो न्यूज' वन स्टॉप सॉल्यूशन है जिसके माध्यम से ब्रेकिंग न्यूज, लाइव टीवी, वीडियो, मैगजीन, समाचार पत्र और इससे भी अधिक की जानकारी उपभोक्ता को मिलेगी। जियो न्यूज पर हर पल ब्रेकिंग न्यूज, देश के अग्रणी और लोकप्रिय 150 से अधिक समाचार चैनलों का लाइव प्रसारण, 800 से अधिक पत्रिकाओं और 250 से अधिक समाचारपत्रों की जानकारी के अलावा देश और विदेश के लोकप्रिय ब्लॉग और न्यूज वेबसाइट भी उपभोक्ता की एक ऊंगली पर रहेंगे। उपभोक्ता अपनी रुचि के क्षेत्रों का भी निजी रूप से होमपेज का चयन कर सकता है।

Share it
Top