Home » वाणिज्य » डिजायर ने लगातार दूसरे महीने आल्टो को पीछे छोड़ा

डिजायर ने लगातार दूसरे महीने आल्टो को पीछे छोड़ा

👤 Veer Arjun Desk 3 | Updated on:22 Oct 2017 5:41 PM GMT

डिजायर ने लगातार दूसरे महीने आल्टो को पीछे छोड़ा

Share Post

नई दिल्ली, (भाषा)। मारुति सुजुकी इंडिया ःएमएसआईः की कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर सितंबर में लगातार दूसरे महीने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मॉडल बनी है। डिजायर ने लगातार दूसरे महीने बिक्री के मोर्चे पर आल्टो को पीछे छोड़ा है। वाहन विनिर्माताओं के संग"न सियाम के ताजा आंकड़ों के अनुसार सितंबर में मारुति की डिजायर की बिक्री 31,427 इकाइयों की रही, जबकि आल्टो की बिक्री 23,830 इकाई रही। अगस्त में डिजायर ने पहली बार आल्टो को पीछे छोड़ा था। उस समय डिजायर की बिक्री 26,140 इकाई रही थी जबकि आल्टो की 21,521 इकाई रही थी। करीब एक दशक से आल्टो देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला कार मॉडल बनी हुई है। माह के दौरान दस सबसे अधिक बिकने वाले यात्री वाहनों में छह मारुति के हैं। इसके अलावा शेष चार मॉडल हुंदै मोटर इंडिया और रेनो के हैं। दस सबसे अधिक बिकने वाले कार मॉडलों में मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेना सितंबर में 16,238 इकाइयों की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही। पिछले साल समान महीने में कंपनी ने बलेनो की 10,623 इकाइयां बेची थीं। कंपनी की काम्पैक्ट कार वैगन आर 14,649 इकाइयों के आंकड़े के साथ चौथे स्थान पर रही। सितंबर, 2016 में वैगन आर 16,645 इकाइयों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी। मारुति की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी हुंदै की ग्रैंड आई10 पांचवें स्थान पर रही। माह के दौरान कंपनी ने इस मॉडल की 14,099 इकाइयां बेचीं, जबकि एक साल पहले समान महीने में यह आंकड़ा 12,212 इकाई का रहा था। मारुति की कॉम्पैक्ट विटारा ब्रेजा 13,268 इकाइयों के साथ छ"s स्थान पर रही। सितंबर, 2016 में 9,375 इकाई के आंकड़े के साथ यह नौवें स्थान पर रही थी। कंपनी का स्विफ्ट मॉडल 13,193 इकाइयों के साथ सातवें स्थान पर रहा। एक साल पहले समान महीने में 16,746 के आंकड़े के साथ यह तीसरे स्थान पर था। हुंदै की प्रीमियम इलिट आई20 11,574 इकाइयों के साथ आ"वें स्थान पर रही, जबकि एसयूवी क्रेटा 9,292 इकाइयों के साथ नौवें स्थान पर रही। रेनो की द्रिड 9,099 इकाइयों की बिक्री के साथ दसवें स्थान पर रही।

Share it
Top