Home » दिल्ली » जनता दरबार से बिचौलियों का कारोबार ठप्प : डॉ. उदित राज

जनता दरबार से बिचौलियों का कारोबार ठप्प : डॉ. उदित राज

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:24 Aug 2018 5:54 PM GMT

जनता दरबार से बिचौलियों का कारोबार ठप्प : डॉ. उदित राज

Share Post

वीर अर्जुन संवाददाता

नई दिल्ली। सांसद डॉ. उदित राज ने आज बादली विधानसभा के स्वरुप नगर और मुंडका विधानसभा के सावदा जे जे कॉलोनी में जनता दरबार लगा जनसुनवाई की। बादली विधानसभा में जनता दरबार में लगभग 70 शिकायतें दर्ज करायी गयी जिसमे लगभग 50 शिकायतों का निराकरण तुरंत ही कर दिया गया। शिकायतों में मुख्य रूप से जलभराव, ट्रैफिक, नशा और स़ाफ-सफाई से सम्बंधित थी। इसके अतिरिक्त मुंडका विधानसभा में जनता दरबार के दौरान लगभग 100 शिकायतें दर्ज करायी गयी जिसमे 40 समस्याओं का निराकरण तुरंत किया गया जिसमे अधिकतर पुलिस और एमसीडी से सम्बंधित थी। दोनों विधानसभाओं में डीडीए, एमसीडी, फ्लड, जल बोर्ड, पुलिस, ट्रैफिक, बिजली सहित लगभग सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी की मौजूदगी में जनता दरबार लगायी गयी। जनता दरबार में बिजली, पानी, शौचालय, सडकें, स्वास्थ्य समेत कई मुद्दे रहे और साथ ही जनता की यह भी शिकायत रही कि अधिकारी समय पर कार्यों को दुरुस्त नही करते हैं और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की भी अवहेलना करते हैं, इसलिए उन्हें इधर से उधर शिकायत पत्र लेकर भटकना पड़ता है। डॉ. उदित राज ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि "इस बार जनता दरबार में मुख्य रूप से उस विभाग की शिकायतें अधिक रही जो कि दिल्ली सरकार के अंतर्गत आते हैं । जल बोर्ड और फ्लड से जनता इस कदर परेशान है जिसकों शब्दों में बयाँ कर पाना संभव नही है। जब शुरूआती दौर में जनता दरबार लगाता था तो पुलिस विभाग से भी जनता बेहद परेशान थी लेकिन पिछले 2 वर्षों में लगातार जनता दरबार और जिला स्तर पर पुलिस कमिटी मीटिंग करने से पुलिस विभाग में काफी सुधार हुआ है और शिकायतों में काफी कमी आयी है। जनता दरबार हर महीने लगने से अब अधिकारी स्वयं भी सािढय हुए हैं। डॉ. उदित राज ने आगे संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में जनता दरबार लगाने के पीछे एक मकसद यह भी है कि लोग अधिकारियों से खुलकर अपनी बात रख सके और सीधे तौर पर अधिकारियों से जुड़ सके। पहले ऐसा नही होता था जनता को गुमराह कर दिया जाता था और वह अधिकारियों से सीधे मिलने से कतराते थे जिससे बिचौलिए इसका फायदा उठाते थे लेकिन अब बिचौलियों का धंधा ख़त्म हो गया है और अब जनता सीधा काम कर रही है ।

बादली विधानसभा में जनता दरबार का आयोजन डॉ. इंदिरा ज्योति और मंडल अध्यक्ष सुरेश पाण्डेय ने कराया और मुंडका विधानसभा में सुशील गुप्ता ने कराया इसके अतिरिक्त जनता दरबार को सफल बनाने में पूर्व महापौर मास्टर आजाद, पूर्व उप महापौर एवं वर्तमान निगम पार्षद विजय भगत, निगम पार्षद पूनम डबास, विजय राज, जिला बाहरी दिल्ली उपाध्यक्ष वरुण सैनी, अशोक दराल, तरुण लेखी सहित सैकड़ों भाजपा के कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Share it
Top