Home » दिल्ली » आप में ग"बंधन के मुद्दे पर विरोध के स्वर फूटे

आप में ग"बंधन के मुद्दे पर विरोध के स्वर फूटे

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:20 April 2019 5:30 PM GMT
Share Post

हमारे संवाददाता

नई दिल्ली। दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच ग"बंधन को लेकर असमंजस के बीच सिख विरोधी दंगों को लेकर भी संभावित ग"बंधन के मुद्दे पर आप में विरोध के स्वर उभरने लगे हैं। पार्टी के वरिष्" नेता और पूर्व विधायक जरनैल सिंह ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को कांग्रेस से ग"बंधन की कवायद पर अपनी नाराजगी जता दी है। राजौरी गार्डन से विधायक रहे जरनैल सिंह ने केजरीवाल से कहा है कि वह इस ग"बंधन का समर्थन करने में असमर्थ हैं। उन्होंन s बताया, सिख दंगा मामले के आरोपी जगदीश टाइटलर जब तक कांग्रेस में मौजूद हैं और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सिख दंगों के लिये माफी नहीं मांगते, तब तक मैं इस ग"बंधन का समर्थन नहीं करूंगा। उल्लेखनीय है कि अप्रैल 2009 में दंगा मामलों के आरोपी सज्जन कुमार को कांग्रेस द्वारा लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार बनाये जाने पर पूर्व पत्रकार जरनैल सिंह ने तत्कालीन गृह मंत्री पी चिदंबरम के सामने अपना जूता उछाल कर विरोध दर्ज कराया था। इसके बाद उन्होंने आप में शामिल होकर राजौरी रार्डन से विधानसभा चुनाव जीता। वह विधायक पद से इस्तीफा देकर पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को आप उम्मीदवार के रूप में चुनौती दी थी। हालांकि वह चुनाव हार गये थे। जरनैल सिंह ने कहा कि उन्होंने केजरीवाल से कहा है कि अगर कांग्रेस से ग"बंधन होता है तो ना तो वह इसका समर्थन करेंगे और ना ही प्रचार में हिस्सा लेंगे। इस बीच कालका जी से आप के विधायक अवतार सिंह ने इस मामले में पार्टी हित को सर्वेपरि बताते हुये ग"बंधन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मोदी-शाह की जोड़ी के खतरे से देश को बचाना उनके लिये प्राथमिक उद्देश्य है। कांग्रेस से अगर ग"बंधन होता है वह इसका समर्थन करेंगे।

Share it
Top