menu-search
Tue Mar 02 2021 09:23:29 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 298675
Share Post
नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली के तिकरी इलाके में एक बाजार में कल रात आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवाओं के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। आग पीवीसी बाजार में प्लास्टिक के कचरे के ढेर से लगनी शुरू हुई थी।
उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग को देर रात साढ़े 12 बजे आग लगने की जानकारी देने के लिए फोन आया, जिसके तुरंत बाद अग्निशमन की 22 गाड]ियों को रवाना किया गया। अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे आग पर काबू पाया गया। आग के कारण हुए नुकसान का पता लगाया जा रहा है।
Tags:
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire