Home » दिल्ली » लड़की से दुष्कर्म करने पर व्यक्ति गिरफ्तार, वीडियो बनाने के आरोप में नाबालिग को भी पकड़ा गया

लड़की से दुष्कर्म करने पर व्यक्ति गिरफ्तार, वीडियो बनाने के आरोप में नाबालिग को भी पकड़ा गया

👤 Veer Arjun Desk | Updated on:19 Sep 2017 5:26 AM GMT

Share Post

नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली के यमुना खादर में खेत में 14 वर्षीय एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने को लेकर 20 वर्षीय एक व्यक्ति को आज गिरफ्तार किया गया। आरोपी के दो दोस्तों को भी गिरफ्तार किया गया और घटना का वीडियो बनाने और लड़की को धमकी देने के आरोप में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया। आरोपी धीरज ने सबसे पहले जुलाई में लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि लड़की की काउंसेलिंग की जा रही है।

Tags:    
Share it
Top