Home » दिल्ली » दिवाली पर कैसे चमके दिल्ली, जब सफाई कर्मी हड़ताल पर : मुकेश गोयल

दिवाली पर कैसे चमके दिल्ली, जब सफाई कर्मी हड़ताल पर : मुकेश गोयल

👤 Veer Arjun Desk 3 | Updated on:18 Oct 2017 6:33 PM GMT
Share Post

हमारे संवाददाता
नई दिल्ली । एक तरफ जहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिल्ली को चमकाने के लिए सरकार और भाजपा नेताओं की ओर से बड़ी-बड़ी बातें कही जा रहीं है वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में पमुख रूप से सफाई का जिम्मा संभाल रही दिल्ली नगर निगम में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते दिल्ली में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे है जिससे वातावरण दूषित हो रहा है। दिल्ली सरकार और निगम सत्तारूढ़ भाजपा हड़ताल खत्म करने का पयास करने की बजाय ''अपनी दिवाली'' मनाने में मस्त हैं जबकि सफाई कर्मचारी काली दिवाली मनाने को मजबूर हैं।
उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता एवं वरिष्" पार्षद श्री मुकेश गोयल ने कहा कि नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते सफाई एवं रोशनी के पर्व दिवाली पर दिल्ली कूड़े के ढेर में तब्दील हो रही है।
करीब एक सप्ताह से चल रही हड़ताल के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं उन्होंने कहा कि देश के पधानमंत्री जहां लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत अपने आस-पास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखने के लिए पेरित कर रहें है और भाजपा नेता भी स्वच्छता अभियान के नाम पर कार्पाम कर राजनीतिक श्रेय ले रहें है वहीं उसके उलट नगर निगम अपनी जिम्मेदारी नगर निगम और उसके नेता अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभा रहे हैं।
श्री गोयल ने कहा कि दिल्ली को साफ सुथरा शहर बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत केन्द सरकार की ओर से निगम को पहले 46 करोड़ रूपये दिये गये और अब फिर 100 करोड़ देने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे पैसे देने का क्या लाभ जिसे निगम खर्च ही नहीं कर पा रहा और जिन कर्मचारियों पर सफाई की जिम्मेदारी है वे आंदोलन कर रहे है और उनकी मांगों पर निगम सत्तारूढ़ दल भाजपा ध्यान ही नहीं दे रही है ऐसी स्थिति में दिवाली पर दिल्ली कैसे चमकेगी यह तो ईश्वर ही जानता है। मुकेश गोयल ने मांग की कि निगम सत्तारूढ़ भाजपा आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों की न्यायोचित मांगो पर अविलम्ब समुचित कार्यवाही कर हड़ताल खत्म कराऐं जिससे दिवाली तक दिल्ली को चमकाया जा सके।

Share it
Top