Home » दिल्ली » बैंड बाजे व भव्य झांकियों के साथ निकली मां कालका की शोभायात्रा

बैंड बाजे व भव्य झांकियों के साथ निकली मां कालका की शोभायात्रा

👤 Veer Arjun Desk 4 | Updated on:15 Jan 2018 7:05 PM GMT

बैंड बाजे व भव्य झांकियों के साथ निकली मां कालका की शोभायात्रा

Share Post

हमारे संवाददाता
नई दिल्ली । पाचीन सिद्धपी" कालका जी मंदिर पांगण से जगदंबा मां कालका की भव्य शोभायात्रा देर रात तक धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान बड़ी तादाद में श्रद्धालु मां के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। मंदिर के पी"ाधीश्वर महंत एवं सनातन हिंदू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंदनाथ अवधूत महाराज की उपस्थिति में बैंडबाजो, भव्य झाकियों, अखंड ज्योति व मां के भव्य स्वरूप से निर्मित शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या ने श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया शोभा यात्रा सुबह 11 बजे मंदिर पांगण से शुरू हुई। इसके बाद चांदीवाला एस्टेट, मीराबाई मंदिर गोविंद पुरी गली नं 1 गुरुद्वारा, कालका जी ऐक्टेंशन, एल ब्लाक गुरुद्वारा, कालका जी गोल चक्कर, पारस ग्राउंड, नेहरू प्लेस, भैरो मंदिर, शिव मंदिर होते हुए वापस देर रात कालका मंदिर पहुंची। इस मौके पर आयोजित यात्रा में मां का कीर्तन व पसाद वितरण भी किया गया।

Share it
Top