Home » दिल्ली » भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहें : चहल

भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहें : चहल

👤 Veer Arjun Desk 3 | Updated on:21 Jan 2018 7:11 PM GMT

भाजपा कार्यकर्ता चुनाव के लिए तैयार रहें : चहल

Share Post

हमारे संवाददाता
नई दिल्ली। भाजपा शाहदरा जिला की त्रै मासिक कार्यकारिणी के दूसरे दिन जिलाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा की अध्यक्षता में समपन्न हुई। जिसमें प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिहँ चहल, उपाध्यक्ष ड़ाँ मोनिका पन्त, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सरदार अरविन्दर सिहँ लवली एवं जिलाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा सभी अतिथी ने भारत माता, पं दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुकर्जी के चित्रों पर षुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित किया। सर्वप्रथम वन्देमातरम् सामूहिक गीत गया। मुख्य अतिथि कुलजीत सिहँ चहल ने कार्यकत्ताओं का आंवाहन कर सिहँ गर्जना कर सभी से चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा व प्रधानमंत्री की भूरी भूरी प्रशंसा की, कि विश्व में आज भारत वर्ष का नाम रोशन किया है। आज देश को मोदी जी पर विश्वास है विशेष रूपसे युवाओं को की देश आज एक ईमानदार और राष्ट्रवादी नेता के हाथ में सुरक्षित है। सरदार लवली ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार की जनविरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में आलोचना की व उप- राज्यपाल महोदय से बर्खास्त करने का आग्रह किया व ब प्रदूषण व दिल्ली में घटती बसों और सिलिंग के लिए केजरिवाल की भष्ट सरकार को दोषी ठहराया। जिलाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने तीन महीने में किये प्रदर्शन, सांस्कितिक कार्यक्रम,मन की बात, स्वास्थय जाचँ शिविर एवं स्वामी विवेकानंद जयन्ती के बारे में जानकारी दी। जिला परिषद में आए 200 कार्यकत्ताओं को आवाहन कर बूथ स्तर पर होने वाले 6 कार्यक्रम जो कि दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती, स्वामी विवेकानंद जयन्ती, पं दीनदयाल उपाध्याय बलिदान दिवस, भाजपा स्थापना दिवस, ड़ाँ अम्बेड़कर जयन्ती, ड़ाँ श्यामा प्रसाद मुकर्जी दिवस कार्यक्रमों को शाहदरा जिला के प्रत्येक बूथ पर करना अनिवार्य होगा। भोजन पश्चात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली भाजपा प्रभारी श्याम जाजू ने मोदी सरकार की उपलब्धियाँ गिनवाई एक देश एक कर के रूप में उएऊ लागू किया,,पूरे देश में हाईवें के रूप में सड़को का भारी संख्या में निर्माण कराया जो कि पिछले 60 वर्षों में भी नहीं हुए, जीवन सुरक्षा योजना, लगभग 3.5 करोड़ लोंगों को मुद्रा योजना द्वारा लोन दिया,,लगभग 30 करोड़ लोंगों के बैंक अकाउन्ट खुलवायें। ड़ोकलाम विवाद में चीन से लोहा लिया और देश की 125 करोड़ लोगों के विश्वास को सम्मान किया। अन्तिम सत्र भाजपा दिल्ली प्रदेश के संगठन महामंत्री सिद्धार्थन द्वारा सभी लोगों को अनुशासन में रहने व संगठन की योजना से चलने की नसीहत दी। सिद्धार्थन ने संकल्प से सिद्धी मोदी मत्र के अनुरूप भारतवर्ष को विश्व गुरू बनाने में निरन्तर संघर्ष करने का आवाह़न किया। सभी को देशहित में राष्ट्रवादी साहित्य इसी वीचार को आगे बल दिया। कार्यकारिणी में मुख्य रूप सें जिलाप्रभारी संजीव शर्मा, भाजपा नेता भारत गौड़, महापौर नीमा भगत, संतोषपाल, दीपक पाण्ड़ेय, नरेश चौधरी, निर्मल जैन, वेद व्यास महाजन एवं सभी पार्षद एवं सभी मण्ड़ल अध्यक्षों ने पूरे अनुशासन में भाग लिया एवं जिलाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा को आश्वस्त किया सभी पूरे तन,मन धन से आपके साथ हैं।

Share it
Top