👤 manish kumar | Updated on:28 Feb 2020 11:05 AM GMT

Share Post

पश्चिम गोदावरी (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को पोलावरम परियोजना के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने योजना की प्रगति के बारे में जानकारी लेने के बाद अधिकारियों को समय से परियोजना पूरी करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री रेड्डी विशेष हेलीकाप्टर से पश्चिम गोदावरी ज़िले के पोलावरम पहुंचे। यहां हेलिपैड पर अधिकारियों और ठेकेदारों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पोलावरम योजना के कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की। स्पिल कॉपर डैम के निकट परियोजना सम्बन्धी जानकारी चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत की गयी। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजना के कार्यों को समयावधि के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री के रेड्डी साथ उपमुख़्यमंत्री पिल्ली सुभाष चंद्र बोस, सिंचाई मंत्री अनिल कुमार यादव, स्थानीय श्रीरंगनाथ राजू, पोलावरम के विधायक तेल्लम बालराजू और जिलाधिकारी मुत्याला राजू भी उपस्थित थे।

Share it
Top