Home » संपादकीय » शाहिद अफरीदी की मोदी पर अभद्र टिप्पणियां

शाहिद अफरीदी की मोदी पर अभद्र टिप्पणियां

👤 Veer Arjun | Updated on:24 May 2020 5:47 AM GMT

शाहिद अफरीदी की मोदी पर अभद्र टिप्पणियां

Share Post

-अनिल नरेन्द्र

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की वुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। साथ ही में वुछ सैनिक भी नजर आ रहे हैं। दावा है कि शाहिद वुछ दिन पहले पीओके गए।

वहां पाकिस्तानी सैनिकों से मिले। भाषण भी दिया। इसमें भारत के प्राधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रायोग किया। अफरीदी ने मोदी को डरपोक और मानसिक तौर पर बीमार बताया। शाहिद को जवाब पूर्व क्र‍िकेटर और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिया है। गौतम ने कहा—पाकिस्तान को कश्मीर जजमेंट डे (पैसले वाला दिन) तक नहीं मिलेगा। गंभीर ने पूछा—बांग्लादेश याद है या भूल गए? शाहिद ने एक वीडियो को भाजपा प्रावक्ता संबित पात्रा ने भी शेयर किया। वैप्शन में लिखा—पाकिस्तानी क्रिराकेटर अफरीदी अपने बगैरत मुल्क के नापाक इरादों को शेयर कर रहे हैं। वुछ भारतीय लोग अफरीदी फाउंडेशन में दान देने की बात कर रहे हैं।

वह भी इसकी असलियत जान लें। अन्य कईं यूजर्स ने भी अफरीदी का वीडियो शेयर किया है। अफरीदी वीडियो में पाकिस्तानी सैनिकों से कहते हैं—आप लोगों के बीच आकर मैं खुश हूं। एक बहुत बड़ी बीमारी (कोरोना) दुनिया में पैली हुईं है। लेकिन इससे भी बड़ी बीमारी मोदी के दिलोदिमाग में है। यह बीमारी मजहब की है। वह मजहब को लेकर सियासत कर रहे हैं।

सालों से कश्मीर में हमारे भाईं-बहनों और बुजुर्गो पर जुल्म कर रहे हैं। उन्हें इसका जवाब देना होगा। अफरीदी ने कहा—वैसे तो मोदी दिलेर बनने की कोशिश करते हैं। लेकिन वो डरपोक हैं। छोटे कश्मीर के लिए उन्होंने अपनी सात लाख फौज तैनात की है। जबकि पाकिस्तान की वुल फौज ही सात लाख है। लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि पाकिस्तान फौज के पीछे उनके 22-23 करोड़ लोग (पाकिस्तान की आबादी) खड़े हैं। कश्मीर में जो लोग पाकिस्तान फौज का साथ दे रहे हैं, मैं उन्हें सलाम करता हूं।

Share it
Top