Home » संपादकीय » योगी फिर बनाएंगे यूपी में सरकार

योगी फिर बनाएंगे यूपी में सरकार

👤 Veer Arjun | Updated on:4 Jan 2022 5:24 AM GMT

योगी फिर बनाएंगे यूपी में सरकार

Share Post

—अनिल नरेन्द्र

उत्तर प्रादेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ-नवभारत ने सव्रे एजेंसी वीटो के साथ मिलकर 16 से 30 दिसम्बर के बीच एक ओपिनियन पोल किया है। इसके मुताबिक यूपी चुनाव 2022 में भाजपा बहुमत के आंकड़े तक पहुंच जाएगी। अगर अनुमान सही रहे तो योगी आदित्यनाथ 1985 के बाद ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जो दोबारा सत्ता पर काबिज होंगे। भाजपा 403 विधानसभा सीटों में से 230 से 249 सीटें हासिल कर सकती है। वहीं समाजवादी पाटा को 137-152 सीटें मिलने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है तो यह समाजवादी पाटा के लिए बहुत बड़ी छलांग होगी, क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव में पाटा महज 47 सीटों पर सिमट गईं थी। वहीं पोल के अनुमान के मुताबिक मायावती की अगुवाईं वाली बसपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। पाटा के वोट शेयर में भी गिरावट आ सकती है। कांग्रोस पाटा को महज 4-7 सीटों पर संतोष करना पड़ेगा। बता दें कि 2017 के चुनाव में कांग्रोस को सात सीटें और बसपा को 19 सीटें मिली थीं। पसंदीदा मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है। योगी आदित्यनाथ (52 प्रातिशत), अखिलेश यादव (32 प्रातिशत), मायावती (13 प्रातिशत) और प्रियंका गांधी (2.2 प्रातिशत)।

Share it
Top