सफलता

👤 Veer Arjun | Updated on:17 April 2024 5:29 AM GMT

सफलता

Share Post

मुंबईं पुलिस की अपराध शाखा ने सलमान खान के घर के बाहर हुईं गोलीबारी केस पर मंगलवार को स्थानीय अदालत को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों गुप्ता (24) और सागर पाल (21) ने सलमान खान को मारने की कोशिश में उनके घर के बाहर गोलीबारी की थी और घटना के बाद यह शहर से बाहर भाग गए थे।

दरअसल सलमान खान के निवास पर 13 अप्रौल को दो अज्ञात युवकों ने फायरिग करके मुंबईं ही नहीं पूरे देश में सनसनी पैला दी थी। इसके बाद मुंबईं पुलिस ने गुजरात की पािमी कच्छ जिले की पुलिस से मिलकर चौथे दिन ही आरोपियों को दबोच कर अदालत के सामने पेश कर दिया।

अभिनेता सलमान खान को राजस्थान के जोधपुर में काले हिरण के शिकार मामले में अदालत से तो राहत मिल गईं किन्तु वहां के बिश्नोईं समाज ने इन्हें क्षमा नहीं किया। इसी भावनात्मक मुद्दे को हथियार बनाकर लारेंस बिश्नोईं ने कईं बार अपने शूटरों से सलमान को निशाना बनाने की कोशिश की है। ताजा घटना के बारे में कहा जा रहा है कि लारेंस के भाईं अनमोल बिश्नोईं ने अमेरिका में बैठकर षडांत्र किया है। यह सच है कि बिश्नोईं समाज के लिए काला हिरण पूजनीय जीव है और उसे मारकर उसका मांस खाने वाला तो स्वाभाविक तौर पर उस समाज के लिए अक्षम्य ही होगा किन्तु जिस तरह से लारेंस और अनमोल ने इस मुद्दे पर देश के सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक सलमान खान को मारने का असफल प्रायास किया है, वह अत्यन्त निदनीय है। काले हिरण के शिकार के बाद कानूनी प्रक्रिया से सलमान को गुजरना पड़ा। उन्हें पश्‍चाताप भी हुआ होगा।

इसलिए माना जा सकता है कि बिश्नोईं समाज इस घटना को तूल नहीं देना चाहता होगा। किन्तु जिस तरह धार्मिक भावनाओं से जोड़कर कुख्यात अपराधियों ने सलमान को मारने के लिए गुग्रे भेजे वह हमारी कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है। उम्मीद है कि मुंबईं पुलिस इस मामले को तार्विक लक्ष्य तक जरूर पहुंचाएगी।

Share it
Top