menu-search
Sat Apr 27 2024 00:47:37 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 5810
सोनम ही नहीं, उनके पति ने भी बदला नाम
Share Post
मुंबई, (भाषा)। सोनम कपूर के शादी के बाद नाम बदलने के फैसले की कई लोगों ने आलोचना की लेकिन अभिनेत्री का मानना है कि उन्होंने अपनी मर्जी से अपने पति का उपनाम लगाने का फैसला किया।
अभिनेत्री ने कहा कि उनके पति आनंद आहूजा ने भी शादी करने के बाद अपना नाम बदला लेकिन किसी ने इस बारे में तो बात नहीं की। सोनम ने मुंबई में आ" मई को पारंपरिक सिख शादी समारोह में आनंद से शादी कर ली थी। अपनी शादी के तुरंत बाद उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपना नाम बदलकर सोनम के. आहूजा कर लिया था।
उनके इस कदम की कई लोगों ने आलोचना करते हुए कहा था कि उनके जैसी नारीवादी हस्ती ने ऐसा पितृसत्तात्मक कदम उ"ाया। कान से दिए वीडियो साक्षात्कार में सोनम ने कहा कि वह हमेशा नारीवादी रही हैं और नाम बदलने की पसंद उनकी है ना कि किसी और की। सोनम कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल के लिए कान फिल्म महोत्सव के रेड कार्पेट पर उतरी थीं। बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा, कपूर भी मेरे पिता का नाम है तो यह भी एक तरह से पुरुष का नाम है। मैंने दोनों को अपनाना चुना। आनंद ने भी अपना नाम बदला लेकिन किसी ने भी उस बारे में नहीं लिखा। मैंने बस सोशल मीडिया पर ऐसा करने का फैसला किया क्योंकि वह मेरा प्लेटफॉर्म है यह कहने के लिए कि मैंने अपनी मर्जी से कुछ चुना है। आनंद ने भी इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदलकर आहूजा से पहले एस लगा लिया। अभिनेत्री ने कहा, यह मेरी निजी पसंद है किसी ने भी मेरे सिर पर बंदूक नहीं रखी। आपको उनसे (आनंद) पूछना चाहिए, उन्होंने भी अपना नाम बदला और नाम में कुछ लगाने का फैसला किया। उन्होंने कहा, नारीवाद का मतलब है समान अवसर और अपनी मर्जी से चीजें करने की आजादी। अगर मैं अपना नाम बदलना चाहती हूं या नहीं बदलना चाहती तो यह मेरी खुद की पसंद है। ऐसी खबरें है कि शादी के बाद सोनम लंदन में रहेंगी लेकिन अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने पहले भी ब्रिटिश राजधानी और मुंबई के बीच अपना समय बांट लिया था।
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire