Home » मनोरंजन » 21 साल की हुईं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर

21 साल की हुईं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर

👤 Veer Arjun Desk 6 | Updated on:6 March 2018 5:26 PM GMT

21 साल की हुईं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर

Share Post

मुंबई। 6 मार्च को जाह्नवी कपूर का बर्थडे होता है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर आज 21 साल की हो गई हैं। उनकी दीदी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने उन्हें इस मौके पर बेहद भावुक अंदाज़ में शुभकामनाएं दी हैं।
जाह्नवी कपूर का जन्म 6 मार्च 1997 को मुंबई में ही हुआ था। मां के निधन के बाद यह उनका पहला जन्मदिन है। ज़ाहिर है उनके लिए आज का दिन बेहद भावुक दिनों में से होगा! गौरतलब है कि बेटी के बर्थडे के लिए श्रीदेवी एक महीने से तैयारी कर रही थीं। श्रीदेवी जाह्नवी को सरप्राइज देना चाहती थीं, लेकिन, उनके निधन ने दुनिया को ही चौंका दिया। जाह्नवी कपूर की दीदी सोनम कपूर ने अबसे कुछ देर पहले सोशल मीडिया में उन्हें बर्थडे विश करते हुए लिखा है कि- "मैं जितनी भी लड़कियों को जानती हूं, जाह्नवी उन सबमें स्ट्रांग है! हैप्पी बर्थडे जानू"।

Share it
Top