47 के हुए बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान
नई दिल्ली, (भाषा)। बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। सैफ का जन्म पटौदी के नवाब एवं पूर्व क्dिरकेटर मंसूर अली खान पटौदी और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के घर 16 अगस्त 1970 को दिल्ली में हुआ था। सैफ ने वर्ष 1993 में आई यश चोपड़ा की फिल्म त्र्परंपरा स्त्र् से बॉलीवुड में अपना पहला कदम रखा था। वर्ष 1993 में अपने करियर की शुरुआत करने के बावजूद भी वर्ष 2004 में आई त्र्हम तुम स्त्र् से उन्हें पहली बार किसी फिल्म में मुख्य अभिनेता के तौर पर पहचान मिली। त्र्हम तुम स्त्र् के लिए उन्हें सर्वश्रेष्" अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।सैफ को वर्ष 2010 में पद्म श्री से भी नवाजा गया। कल हो न हो स्त्र्, त्र्परिणीता स्त्र्, त्र्ओमकारा स्त्र्, स्त्रदिल चाहता है स्त्र्, त्र्सलाम नमस्ते स्त्र् त्र्लव आज कल स्त्र्, त्र्आरक्षण स्त्र्, त्र्कॉकटेल स्त्र् उनके करियर की मशहूर एवं हिट फिल्मों शामिल है।सैफ ने बॉलीवुड में अपनी अभिनय की पारी शुरू करने से पहले ही वर्ष 1991 में खुद से उम्र में 12 साल बड़ी अमृता सिंह से शादी कर ली थी। 13 साल की शादी के बाद वर्ष 2004 में दोनों अलग हो गए थे। दोनों के दो बच्चे एक बेटी सारा अली खान और एक बेटा इब्राहीम अली खान है। अमृता से अलग होने के बाद सैफ ने वर्ष 2012 में खुद से 10 साल छोटी करीना कपूर से शादी की, दोनों का एक बेटा तैमूर अली खान है।