Home » मनोरंजन » माधुरी ने सेशेल्स में पति डॉ. नेने के साथ मनाई शादी की सालगिरह

माधुरी ने सेशेल्स में पति डॉ. नेने के साथ मनाई शादी की सालगिरह

👤 manish kumar | Updated on:18 Oct 2019 2:42 PM GMT

माधुरी ने सेशेल्स में पति डॉ. नेने के साथ मनाई शादी की सालगिरह

Share Post

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. श्रीराम नेने और दोनों बेटों रेयान और एरिन के साथ छुट्टियां मना रही हैं। शुक्रवार को करवाचौथ के दिन माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की शादी को 20 साल पूरे हुए हैं। सेशेल्स में माधुरी और डॉ: नेने ने शादी की 20वीं सालगिरह मनाई। माधुरी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। फोटो में दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड की 'धक धक गर्ल' ने ट्विटर पर डॉ. नेने के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा-'जीवनसाथी हमेशा के लिए', 20 साल का साथ डॉक्टर नेने।'

माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर भी कई फोटो शेयर हुए लिखा-'हैप्पी एनिवर्सरी डॉ. नेने, यहां प्यार करने और जीवन का जश्न मनाने के कई और साल हैं!

डॉ. श्रीराम नेने ने शादी की सालगिरह पर माधुरी के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा-'सपना को जीते हुए 20 साल पूरे कर चुके हैं। बच्चों की परवरिश की, घर में हंसी-खुशी के साथ घर बसाया और सबके लिए चीजें बनाईं। जीवनसंगिनी माधुरी दीक्षित नेने के साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहता हूं।'

माधुरी दीक्षित की शादी श्रीराम नेने से 17 अक्टूबर 1999 को हुई थी। उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम बेटों रेयान और एरिन है। माधुरी दीक्षित को आखिरी बार करण जौहर की फिल्म 'कलंक' में देखा गया था। हिस

Share it
Top