Home » मनोरंजन » 'फ्रोजन 2' में सुनाई देगी चोपड़ा सिस्टर्स की आवाज, 22 नवंबर को रिलीज होगी

'फ्रोजन 2' में सुनाई देगी चोपड़ा सिस्टर्स की आवाज, 22 नवंबर को रिलीज होगी

👤 manish kumar | Updated on:18 Oct 2019 2:49 PM GMT

फ्रोजन 2 में सुनाई देगी चोपड़ा सिस्टर्स की आवाज, 22 नवंबर को रिलीज होगी

Share Post

डिजनी फ्रोजन की अगली कड़ी के लिए चोपड़ा सिस्टर्स पूरी तरह तैयार हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति और प्रियंका चोपड़ा ने एल्सा और अन्ना को 'फ्रोजन 2' के हिंदी संस्करण के लिए अपनी आवाज दी है। यह पहली बार है जब दोनों बहनें किसी प्रोजेक्ट के लिए एक साथ काम कर रही हैं। फिल्म 'फ्रोजन 2' का मोशन पोस्‍टर जारी हुआ है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और परिणीति नजर आ रही है। 'फ्रोजन 2' 22 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म 'फ्रोजन 2' का मोशन पोस्टर शेयर किया। तरण ने ट्वीट किया-'प्रियंका चोपड़ा जोनस और परिणीति चोपड़ा ने फिल्म 'फ्रोजन 2' के हिंदी संस्करण के लिए आवाज दी है। यह फिल्म 22 नवंबर अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।'

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया-'मिमी और तिशा अब एल्सा और अन्ना हैं! चोपड़ा सिस्टर्स आखिरकार डिजनी के 'फ्रोजन 2' के लिए एक साथ आ रही है। आपको और इंतजार नहीं करना होगा हमें देखने के लिए ... मेरा मतलब है कि हमें सुनने के लिए, इन अद्भुत, मजबूत पात्रों को हिंदी में जीवंत करने के लिए। 'फ्रोजन 2' सिनेमाघरों में 22 नवंबर रिलीज होगी।

परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट किया-'डिजनी स्टूडियो में फ्रोजन सिस्टर्स'। इसके अलावा परिणीति ने द वॉल्ट डिजनी स्टूडियो के ट्वीट को परिणीति चोपड़ा ने रि-ट्वीट किया। द वॉल्ट डिजनी स्टूडियो ने ट्विटर पर लिखा-'ऊर्जस्वी बहनों प्रियंका चोपड़ा तथा परिणीति चोपड़ा का स्वागत, 'फ्रोजन 2' के हिंदी संस्करण में आ रही है एल्सा और अन्ना के लिए आवाज के रूप में!'

मोशन पोस्‍टर में प्रियंका ओरेंज कलर के सूट में नजर आ रही हैं, वहीं परिणीति व्‍हाट और ब्‍लैक आउटफ‍िट में दिखाई दे रही हैं। फिल्म 'फ्रोजन 2' का डायरेक्शन जेनिफन ली और क्रिस बक ने किया है। फिल्म के इंग्लिश वर्जन में एल्सा को इडिना मेन्जेल और एना को क्रिस्टेन बेल ने आवाज दी है। यह फ्रोजन सीरीज की चौथी फिल्म है। प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद फिल्म 'द स्‍काई इज पिंक' से बॉलीवुड में दोबारा वापसी की है। वहीं परिणीति चोपड़ा जल्द ही सायना नेहवाल की बायोपिक नजर आने वाली है। हिस

Share it
Top