Home » मनोरंजन » 'मुन्ना बदनाम' गाने पर बेल्ट खोलकर नाची सोनाक्षी

'मुन्ना बदनाम' गाने पर बेल्ट खोलकर नाची सोनाक्षी

👤 manish kumar | Updated on:14 Dec 2019 5:01 AM GMT

मुन्ना बदनाम गाने पर बेल्ट खोलकर नाची सोनाक्षी

Share Post

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' का गाना 'मुन्ना बदनाम' हाल में रिलीज हुआ है। दबंग की रज्जो (सोनाक्षी सिन्हा) ने 'मुन्ना बदनाम हुआ' पर डांस कर सोशल मीडिया पर तूफान मचा दिया है। इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा और सलमान खान अपनी आगामी फिल्म 'दबंग 3' के प्रमोशन में बिजी है। कुछ दिनों पहले ही निर्माताओं ने 'दबंग 3' का गाना 'मुन्ना बदनाम' को रिलीज किया था, कुछ ही समय में यह गाना चार्टबस्टर बन गया। इस गाने में सलमान के साथ वरीना हुसैन ने डांस किया है। वरीना ने वर्ष 2018 में फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब सोनाक्षी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में रज्जो उर्फ सोनाक्षी सिन्हा को सलमान के गाने पर डांस करते हुए देख सकते हैं। वीडियो में सोनाक्षी 'मुन्ना बदनाम' गाने पर बेल्ट खोलकर डांस कर रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने ट्वीट किया-'मुन्ना को सारी मस्ती क्यों करनी चाहिए ??? हम भी करेंगे #मुन्नाबदनामचैलेंज और नॉमिनेट करे दोस्तों को।' आप भी करो !! साथ ही सोनाक्षी ने जैकलीन फर्नांडीज, कार्तिक आर्यन और आयुष शर्मा को इस चैलेंज के लिए नॉमिनेट किया।

दबंग सीरीज की तीसरी फिल्म 'दबंग 3' में सलमान और सोनाक्षी के अलावा महेश मांजरेकर की बेटी साई मांजरेकर और दक्षिण के सुपरस्टार किच्चा सुदीपा महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित 'दबंग 3' एक्शन कॉमेडी फिल्म है। हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषा में 20 दिसंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म सलमान खान, अरबाज खान और और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है। 'दबंग 3' 2012 की फिल्म 'दबंग 2' की अगली कड़ी है और 'दबंग' फिल्म की तीसरी किस्त है।

Share it
Top