Home » मनोरंजन » क्या छवि कुमार बनेंगी करोड़पति, 28 अक्टूबर को देखें KBC

क्या छवि कुमार बनेंगी करोड़पति, 28 अक्टूबर को देखें KBC

👤 manish kumar | Updated on:25 Oct 2020 8:13 AM GMT

क्या छवि कुमार बनेंगी करोड़पति, 28 अक्टूबर को देखें KBC

Share Post



केबीसी 12 में पहली कंटेस्टेंट 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली हैं। शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें दिखाया गया कि 28 अक्टूबर को छवि कुमार हॉट सीट पर आएंगी। वीडियो में बताया गया कि छवि के पति एयरफोर्स में विंग कमांडर हैं और वह पति को सपोर्ट करती हैं। इसके बाद दिखाया गया कि अमिताभ बच्चन, छवि से 15वां सवाल पूछते हैं जो 1 करोड़ का है।

रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 12 अब तक काफी दिलचस्प रहा है। शो में अब तक कई लोगों ने अच्छी-खासी रकम जीती है, लेक‍िन एक करोड़ के सवाल तक कोई नहीं पहुंच पाया है। क्या छवि 1 करोड़ जीतेंगी या नहीं यह तो 28 अक्टूबर को ही पता चलेगा। तब तक फैन्स को इस एपिसोड का इंतजार करना होगा।

हाल ही में कर्मवीर एपिसोड में छत्तीसगढ़ की फूलबासन यादव आई हैं। फूलबासन के साथ एक्ट्रेस रेणुका शहाणे भी आई हैं। बता दें कि फूलबासन यादव, मां बम्लेश्वरी जनहित कार्य समिति के माध्यम से आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ी महिलाओं की मदद करते हैं। फूलबासन और रेणुका ने शो से 50 लाख रुपये जीते।

इनमें से कौन एक पर्यावरणविद थी जिन्हें अपने राज्य हिमाचल प्रदेश में, अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई लड़ने और जोरदार आवाज उठाने के लिए जाना जाता है?

Share it
Top