menu-search
Fri Apr 26 2024 12:29:49 GMT+0530 (India Standard Time)
Visitors: 3073
अगले महीने फ्लोर पर आयेंगी कंगना रनौत की 'तेजस'
Share Post
कंगना रनौत की आगामी फिल्म 'तेजस' अगले महीने फ्लोर पर आ रही है। कंगना फिलहाल इस फिल्म के लिए अपना लुक टेस्ट करवा रही हैं। इसकी जानकारी खुद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी। कंगना ने ट्वीट कर लिखा-' 'नए सफर की शुरुआत... तेजस की टीम के साथ लुक टेस्ट... इन गर्मियों में फ्लोर पर जा रही है, मेरे जन्मदिन के महीने में।'
कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में यह साफ किया हैं कि उनकी यह फिल्म उनके जन्मदिन के महीने में फ्लोर पर आयेंगी। कंगना रनौत का जन्मदिन मार्च महीने में आता हैं, इसलिए यह फिल्म भी मार्च में फ्लोर पर आ जायेगी।
कंगना की फिल्म 'तेजस' देशभक्ति फिल्म है। वह इसमें पायलट की भूमिका में हैं। रोनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म के डायरेक्टर सर्वेश मेवाड़ा हैं।
© 2017 - 2018 Copyright Veer Arjun. All Rights reserved.
Designed by Hocalwire