Home » मनोरंजन » मालदीव में दोस्तों संग चिल करती नजर आईं 'धड़क' गर्ल जान्हवी कपूर

मालदीव में दोस्तों संग चिल करती नजर आईं 'धड़क' गर्ल जान्हवी कपूर

👤 manish kumar | Updated on:9 April 2021 7:08 AM GMT

मालदीव में दोस्तों संग चिल करती नजर आईं धड़क गर्ल जान्हवी कपूर

Share Post

बॉलीवुड की 'धड़क' गर्ल जान्हवी कपूर इन दिनों दोस्तों संग मालदीव में वेकेशन इंजॉय कर रही हैं। अभिनेत्री ने इस ट्रिप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में से एक तस्वीर में जान्हवी पीले रंग की फ्रॉक में बीच किनारे खड़ी नज़र आ रही हैं। दूसरी फोटो में एक्ट्रेस खिड़की के सामने खड़े होकर अपनी फोटो क्लिक करती दिख रही हैं। तीसरी फोटो में जाह्नवी सिर पर हैट पहने पोज़ देती दिख रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में जान्हवी दोस्तों संग चिल करती नजर आ रही हैं।

जान्हवी की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जान्हवी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा भी करती हैं। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद जाह्नवी कपूर फिल्म 'घोस्ट स्टोरीज', 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल', 'रूही' में नजर आई। अपने सादगी भरे शानदार अभिनय से जान्हवी ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई। जान्हवी कपूर जल्द ही 'दोस्ताना 2 ' और 'गुडलुक जैरी' में दिखाई देगी।

Share it
Top