Home » मनोरंजन » अस्पताल से सोनम कपूर को मिली छुट्टी

अस्पताल से सोनम कपूर को मिली छुट्टी

👤 Veer Arjun | Updated on:27 Aug 2022 12:47 PM GMT

अस्पताल से सोनम कपूर को मिली छुट्टी

Share Post

अस्पताल से सोनम कपूर को मिली छुट्टी

फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर हाल ही में एक प्यारे से बेटे की माँ बनी हैं। उन्होंने मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। वहीं अब शुक्रवार को सोनम को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल से छुट्टी मिलते ही सोनम अपने पिता अनिल कपूर के जुहू स्थित घर पर पहुंची, जहां उनके पति आनंद आहूजा बच्चे को गोद में लिए नजर आये। हालांकि उन्होंने बेटे का चेहरा मीडिया को नहीं दिखाया, क्योंकि उन्होंने अपने बेटे को पूरी तरह से कवर किया हुआ था। आनंद आहूजा के साथ अनिल कपूर भी नजर आये। वहीं अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को भी अनिल कपूर के घर पर स्पॉट किया गया। इस दौरान के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में फैशन क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर ने 8 मई, 2018 को आनंद आहूजा से शादी की थी। सोनम और आनंद की शादी काफी चर्चा में रही थी। शादी के लगभग चार साल बाद सोनम ने इसी साल मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस के साथ साझा की थी। वहीं इसी महीने 20 अगस्त को सोनम कपूर एक प्यारे से बेटे की माँ बन चुकी हैं। फैंस एवं सेलेब्स लगातार सोनम और आनंद आहूजा को बधाई और न्यू बोर्न बेबी को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Share it
Top