Home » हरियाणा » जीरो टोरलैंस अभियान के अन्तर्गत किए जाएंगे चालान

जीरो टोरलैंस अभियान के अन्तर्गत किए जाएंगे चालान

👤 Veer Arjun Desk 6 | Updated on:17 Oct 2017 5:17 PM GMT
Share Post

सोनीपत, (वीअ)। जिले के पुलिस अधीक्षक सतेन्द्र कुमार ने अपनी विशेष कार्ययोजना के अन्तर्गत समस्त सोनीपत की जनता को वाहन चलाते समय हैल्मेट व सीट बैल्ट लगाकर यातायात नियमों को पालन करते हुये वाहन चलाने के निर्देश दिये है। सतेन्द्र कुमार ने कहा कि बुधवार को समस्त सोनीपत जिला में यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालकों के चालान किये जायेगे। इसके लिए उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय सोनीपत के नेतृत्व में प्रत्येक थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमे बनाकर समय 10 बजे से 6 बजे तक जीरो टोरलैंस अभियान के अन्तर्गत नियमों का पालना ना करने वाले वाहन चालकों के चालान किये जायेगे। यातायात नियमों का पालन करने से अपना ही नही अपितु दूसरों का भी जीवन सुरक्षित रहता है। इसलिए यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित अपनी मंजिल पर पहुंचे।

Share it
Top